महाराष्ट्र में बारिश मचाएगी तबाही! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवाती तूफान, इन जिलों में अलर्ट जारी 
मुंबई

महाराष्ट्र में बारिश मचाएगी तबाही! बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवाती तूफान, इन जिलों में अलर्ट जारी

Maharashtra rain: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, महाराष्ट्र में 31 अक्टूबर तक तेज बारिश की संभावना, नाशिक, पुणे, कोल्हापुर सहित कई जिलों में प्रभाव।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Weather News: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है और एक तीव्र निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसका असर महाराष्ट्र में ी देखने को मिलेगा।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ माणिकराव खुले ने भविष्यवाणी की है कि पूरे महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक, यानी शुक्रवार 31 अक्टूबर तक, मुंबई सहित पूरे कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, खानदेश और विदर्भ में मध्यम बारिश होने की संभावना है. विशेष रूप से नाशिक, धुले, नंदुरबार, पुणे, अहमदनगर (अहिल्यानगर), सातारा, सांगली, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड, धाराशिव और लातूर आदि जिलों में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है.

बारिश की संभावना के प्रमुख कारण

मौसम विशेषज्ञ माणिकराव खुळे के अनुसार, महाराष्ट्र में बारिश की संभावना मुख्य रूप से दो मौसमी गतिविधियों के कारण बनी है. अरब सागर में निम्न दबाव क्षेत्र, शनिवार को पूर्वी मध्य अरब सागर में, मुंबई से 400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, निम्न दबाव क्षेत्र एक तीव्र निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है इस कारण कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मध्यम बारिश की संभावना बनी है.

अगले 5 दिनों में इसके उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है और एक तीव्र निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इन सभी कारणों से बारिश का सामना करना पड रहा है. 26 अक्टूबर को इसके चक्रवाती तूफान में और 28 तारीख को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इस सिस्टम के कारण दक्षिण भारत के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना बनी है.

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM