मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग्स के 1,606 मामले पकड़े, 559 वांटेड गिरफ्तार; 433 करोड़ रुपये के ई-चालान

Maharashtra Police News: मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने बताया कि 2026 में 186 करोड़ का साइबर फ्रॉड रोका गया, 1066 अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई हुई और 66 अपराधियों पर मकोका लगाया गया।

रूपम सिंह

Mumbai Police Commissioner Deven Bharti Crime Press Conference: मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को पद ग्रहण किए करीब 16 महीने से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कमिश्नर बनते ही मुंबई शहर में ड्रग्स, साइबर क्राइम, अंडरवर्ल्ड और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई आदि पर कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। शहर की कानून-की व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और ट्रैफिक को लेकर उन्होंने कई अहम खुलासे किए हैं।

इस दौरान मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जॉइंट सीपी (क्राइम) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्ण कांत उपाध्याय और पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन भी उपस्थित थे। 754 अपराधी तड़ीपार, 66 पर MCOCA आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में 2026 में अब तक 754 अपराधियों को तड़ीपार किया गया है। गंभीर अपराधों में 66 आरोपियों पर मकोका के तहत कार्रवाई की गई है।

जीशान सिद्दीकी और आमिर खान धमकी मामला

एनसीपी (अजित गुट) के विधायक जीशान सिद्दीकी और अभिनेता आमिर खान को मिली धमकियों के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है। स्पेशल सीपी देवेन भारती ने बताया कि वीओआईपी के जरिए आ रही इन कॉल्स की गहनता से जांच की जा रही है कि ये फर्जी हैं या गंभीर, सिद्दीकी की सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि मुंबई पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। लेकिन फिलहाल अदालती आदेश के चलते इंतजार करना होगा। सख्त कार्रवाई के चलते शहर में अब कोई अंडरवर्ल्ड सक्रिय नहीं है।

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

मुंबई पुलिस के मुताबिक 2024 में 326, 2025 में 1,161 और 2026 में अब तक 1,066 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि डिपोर्टेशन डिटेशन सेंटर भी अब शुरू हो चुका है।

साइबर फ्रॉड के मामले में 186 करोड़ रुपये बचाए

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड को लेकर मुंबई पुलिस ने बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया है। 1930 हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता के साथ वरिष्ठ नागरिकों के घर-घर जाकर भी अभियान चलाया गया, स्कूल-कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम किए गए। पुलिस के मुताबिक 2022 में फ्रॉड की रकम का 4.9 प्रतिशत हिस्सा फ्रीज हुआ था, जबकि 2026 में यह आंकड़ा 28 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

इस साल 186 करोड़ रुपये फ्रीज कर पीड़ितों के पैसे बचाए गए। मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के 1,606 मामलों में जब्ती की कार्रवाइयां की है, जिनमें ज्यादातर मामले एमडी से जुड़े हैं। ड्रग पेडलर्स पर सख्ती करते हुए तीन मामलों में 34 आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। जबकि पिट-एनडीपीएस के तहत 13 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

2026 में ट्रैफिक नियम के 24 तरह के उल्लंघनों पर पुलिस कर रही कार्रवाई

2026 में अब तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 433 करोड़ रुपये के ई-चालान जारी किए गए हैं। पुलिस 24 तरह के ट्रैफिक उल्लंघनों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों के आसपास पान के ठेले और स्टॉल नहीं होने चाहिए, ऐसे पान विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई पुलिस ने 2026 में अब तक 559 वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 20 साल से अधिक समय से वांटेड 54 आरोपी, 10 से 15 साल से वांटेड 36 आरोपी और 5 से 10 साल से वांटेड 58 आरोपी शामिल हैं। वहीं 385 ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जो 5 साल से अधिक समय से वांटेड थे।

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल