कांग्रेस ने मुंबई में जताया विरोध (फोटो नवभारत)
मुंबई

Congress Protest: खरगे के अपमान पर कांग्रेस आक्रामक, मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना

Mallikarjun Kharge Insult Protest: हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में मुंबई में कांग्रेस ने धरना दिया और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई मांगी।

आलोक उमाकृष्ण

Congress Protest In Mumbai: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के विरोध में 2 सितंबर को मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया।

विभाग का आरोप है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस ने इसे जातिवादी कृत्य बताते हुए विरोध जताया है।

खरगे का अपमान संविधान और आंबेडकर के विचारों का भी अपमान

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष रमेश पवार ने कहा कि हल्द्वानी की कथित घटना को केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान तक सीमित नहीं किया जा सकता। यह संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के समानता, न्याय और सामाजिक सम्मान के विचारों का भी अपमान है।

पवार ने कहा कि देश में संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं और किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के निर्देश पर महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में इस घटना के विरोध में आंदोलन किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मुंबई में शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने 2 सितंबर को सुबह 11 बजे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। प्रदर्शन में विभाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर विरोध जताया। विभाग के उपाध्यक्ष रमेश पवार ने कहा कि कथित घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने केंद्र और उत्तराखंड सरकार से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून, 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा