नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra Local Body Elections हार के बाद कांग्रेस का बड़ा दावा, जिला परिषद चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं

Nana Patole Statement: निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। नाना पटोले ने ईवीएम और वीवीपैट न होने पर सवाल उठाए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस ने मांग उठाई है कि राज्य में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव बैलेट पेपर पर कराए जाएं।

कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

नाना पटोले ने कहा कि ईवीएम से भरोसा उठ गया है। नगर निगम चुनावों में हुई गड़बड़ी की वजह से चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा कम हुआ है। वीवीपैट का इस्तेमाल न होना पारदर्शिता पर सवाल उठाता है। यह चुनावी उदासीनता नहीं, बल्कि प्रशासनिक अक्षमता है। उन्होंने चिट्ठी में कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने चिट्ठी में लिखा, "29 नगर निगमों के चुनावों ने महाराष्ट्र में चुनावी सिस्टम की पोल पूरी तरह से खोल दी है। शहरी इलाकों में बहुत कम मतदान प्रतिशत सिर्फ 'वोटर की बेपरवाही' की निशानी नहीं है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में जनता के कम होते भरोसे की भी निशानी है।

पंचायत समिति ग्रामीण लोकतंत्र की रीढ़

इन चुनावों में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसलिए, मतदाता से अपना वोट वेरिफाई करने का अधिकार छीन लिया गया। मीडिया में सैकड़ों वीडियो और असली उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें दिखाया गया है कि वोटरों की उंगलियों पर लगी स्याही हाथ धोने के बाद आसानी से उतर जाती है। इन सब वजहों से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने लिखा, "मतदाता सूची में गड़बड़ी, मतदाताओं को मतदान केंद्र ढूंढने के लिए दो-तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।

विद्या भारती की 74वीं वर्षगांठ पर सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, 1,000 स्कूल खोलने की तैयारी

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल