नितिन गडकरी (सौजन्य-फाइल फोटो) 
मुंबई

विकास में बाधा बन रहे ये उद्योग...नितिन गडकरी ने किया खुलासा, वॉटर टैक्सी का रखा प्रस्ताव

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के विकास के लिए बाधा बन रहे उद्योगों का खुलासा किया। साथ ही नितिन गडकरी ने इसके बाधा से निपटने के लिए विकल्पों का भी सुझाव दिया।

प्रिया जैस

मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आईसीईआरपी 2025 में भाग लिया। इस सम्मेलन में उन्होंने देश के विकास में बांधा बन रही बातों को उजागर किया। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि इस्पात और सीमेंट उद्योग के बीच ‘साठगांठ' देश और इसके बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़ी समस्या है।

बुनियादी ढांचे के विकास के लिए महत्वपूर्ण इन दोनों क्षेत्रों में बहुत कम कंपनियां हैं और ये साठगांठ के साथ काम करती हैं। उन्होंने यहां आईसीईआरपी 2025 में कहा, 'इस्पात और सीमेंट उद्योग कुछ लोगों के हाथों में हैं। वे हमेशा दरें तय करते हैं।

सीमेंट कंपनियों की पकड़ में तोड़ का विकल्प

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फाइबर-प्रबलित प्लास्टिक (एफआरपी) इस्पात और सीमेंट कंपनियों की पकड़ को तोड़ने के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती हैं। उन्होंने इसके लिए हर संभव मदद की पेशकश की। वैकल्पिक सामग्री बनाने के लिए आपका समर्थन करने में मेरा काफी हित है। नितिन गडकरी ने एफआरपी कंपनियों से अपनी कीमतें कम करने का आग्रह किया ताकि अंतिम लागत अन्य स्थापित विकल्पों की तुलना में 20-25 प्रतिशत कम हो। एफआरपी का उपयोग बुनियादी ढांचे, विमानन, शिपिंग, सड़क निर्माण और मेट्रो रेल जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है। उन्होंने एफआरपी उद्योग के प्रतिभागियों से कहा कि यदि आप इस्पात की तुलना में दर को 20-25 प्रतिशत कम कर सकते हैं, तो यह देश के लिए वास्तव में अच्छी बात हो सकती है।

नए हवाई अड्डे से जोड़ने 'वाटर टैक्सी' का प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई के दूरदराज उपनगरों से लोगों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए 10,000 वाटर टैक्सी का प्रस्ताव रखा है। गडकरी ने सुझाव दिया कि उन्होंने पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा की है। 'वाटर टैक्सी' ​​वित्तीय राजधानी के उत्तर में अरब सागर के किनारे स्थित विरार जैसे उपनगरों और ठाणे क्रीक के साथ उत्तर पूर्व में कल्याण-डोंबिवली जैसे उपनगरों से लोगों को 70 मिनट में नए हवाई अड्डे तक पहुंचा सकती हैं।

वसई-विरार से कल्याण-डोंबिवली तक मुंबई के सभी हिस्सों से वॉटर टैक्सी 70 मिनट में नए हवाई अड्डे से जुड़ सकती हैं। नए हवाई अड्डे से यात्री उड़ानें अगले साल अप्रैल से शुरू होने वाली हैं। यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नये हवाई अड्डे को मेट्रो रेल से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह