बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

कोलाबा गार्डन पर BMC का कब्जा, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, सीपीआरए की मनमानी पर रोक

BMC Action Public Park Misuse: कोलाबा के प्रकाश पेठे मार्ग स्थित गार्डन में अवैध गतिविधियों के चलते बीएमसी ने कब्जा अपने हाथ में ले लिया है। अब गार्डन की देखभाल मनपा द्वारा की जाएगी।

अपूर्वा नायक

BMC Takes Over Colaba Garden: बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोलाबा के प्रकाश पेठे मार्ग स्थित एक गार्डन का कब्जा अपने हाथ में ले लिया है। यह कार्रवाई गार्डन में हो रही अवैध गतिविधियों और आम नागरिकों को प्रवेश से वंचित किए जाने की शिकायतों के बाद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, कफ परेड रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा इस गार्डन में निजी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। साथ ही, चौकी का उपयोग कार्यालय के रूप में किया जा रहा था और लाउडस्पीकर व ढोल अभ्यास जैसी गतिविधियों से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी।

नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब

जनवरी 2025 में बीएमसी ने इस 12 हजार वर्ग फुट के गार्डन को लेकर सीपीआरए को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि, एसोसिएशन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मनपा ने सख्त कदम उठाते हुए गार्डन का कब्जा वापस ले लिया।

अवैध निर्माण का भी खुलासा

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि गार्डन के उत्तरी हिस्से में बिना अनुमति दीवार बनाकर एक भाग को अलग कर दिया गया था। इस हिस्से का उपयोग कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

नियमों के तहत कार्रवाई

मनपा अधिकारियों के अनुसार, देखभाल समझौते की अवधि समाप्त होने के बाद गार्डन का कब्जा BMC को वापस मिलना चाहिए। इसी नियम के तहत कार्रवाई की गई है। डॉ. अविनाश ढाकणे ने संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा गार्डन

बीएमसी के इस कदम के बाद अब गार्डन की देखभाल सीधे मनपा द्वारा की जाएगी और इसे आम नागरिकों के लिए खुला रखा जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला