Mumbai Coastal Road North: मुंबईवासियों की यात्रा को अधिक तेज और यातायात जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से बीएमसी की तरफ से शुरू की गई 'मुंबई कोस्टल रोड नॉर्थ' (वर्सोवा-दहिसर-भाईंदर तथा जीएमएलआर लिंक रोड) परियोजना को और गति देने की तैयारी की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के मार्ग में आने वाली कानूनी और पर्यावरणीय बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक विभिन्न वैधानिक अनुमतियों के शुल्क के भुगतान के लिए बीएमसी की स्थायी समिति के समक्ष 715 करोड़ 7 लाख 373 रुपये की बड़ी वित्तीय व्यवस्था का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा गया है।
इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पश्चिमी उपनगरों की इस विशाल आधारभूत संरचना परियोजना का मार्ग पूरी तरह सुगम हो जाएगा। कोस्टल रोड परियोजना के कार्य को कुल सात अलग-अलग पैकेजों में विभाजित किया गया है और इसके लिए प्रतिष्ठित ठेकेदार कंपनियों की नियुक्ति की गई है।
वर्सोवा इंटरचेंज से बांगुर नगर (पैकेज-ए) तथा - गोराई इंटरचेंज से दहिसर इंटरचेंज (पैकेज-एफ) तक के कार्य की जिम्मेदारी एप्को इंफ्राटेक प्रा. लि. को सौंपी गई है। बांगुर नगर से माइंड स्पेस, मालाड (पैकेज-बी) तक के एलिवेटेड रोड का निर्माण जे. कुमार-एनसीसी (जेवी) द्वारा किया जा रहा है। मालाड से चारकोप खाड़ी के बीच उत्तर और दक्षिण दिशा में जाने वाली सुरंगों (पैकेज सी और डी) का कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिया गया है। वहीं चारकोप खाड़ी से गोराई-इंटरवेज
(पैकेज-ई) तथा दहिसर से -(भाईंदर एलिवेटेड रोड पैकेज -डीबीएलआर) का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। ठेकेदारों को दिए गए समय में शुरुआती छह महीने केवल डिजाइन, योजना तैयार करने और आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने जैसी पूर्व तैयारियों के लिए निर्धारित किए गए थे। परियोजना के मार्ग में आने वाले वृक्षों के कारण पर्यावरणीय नुकसान न हो, इसके लिए वृक्ष प्राधिकरण से अनुमति लेना तथा संबंधित कानूनी शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
ये भी पढ़े:- मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले! चेंबूर स्टेशन जल्द होगा शुरू; अब एक ही जगह पर मिलेगी मेट्रो, मोनो और लोकल की सुविधा