चंद्रशेखर बावनकुले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

ओबीसी और मराठा समाज के हक सुरक्षित, जीएसटी का फैसले स्वागत योग्य: चंद्रशेखर बावनकुले

Maratha Reservation: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ओबीसी और मराठा समाज के साथ अन्याय नहीं होगा, दोनों को उनका हक मिलेगा और सरकार संतुलन बनाए रखेगी।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ओबीसी और मराठा समाज के बीच किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि न तो ओबीसी समाज के साथ अन्याय होगा और न ही मराठा समाज के साथ। दोनों समुदायों के लिए गठित समितियां समानांतर रूप से काम करेंगी।

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा कि प्रत्येक समाज को उसका हक मिलेगा। जिनके पास ओबीसी के दस्तावेज हैं, वे ओबीसी श्रेणी का लाभ प्राप्त करेंगे, जबकि जिनके पास ऐसे दस्तावेज नहीं हैं, वे मराठा समाज के लिए निर्धारित लाभों से लाभान्वित होंगे। सरकार का लक्ष्य दोनों समुदायों के बीच संतुलन बनाए रखना और किसी भी समाज के साथ अन्याय न होने देना है। सरकार की प्राथमिकता सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना और समाज में समानता सुनिश्चित करना है।

जीएसटी फैसले की सराहना

चंद्रशेखर बावनकुले ने केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी फैसले की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लाभकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो पूरी तरह स्वागत योग्य है। इस फैसले से बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ मिलेगा।

और क्या कहा बावनकुले ने?

वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा एक आईपीएस अधिकारी को डांटने का वीडियो वायरल होने के मामले पर चंद्रशेखर बावनकुले ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है। यदि किसी अधिकारी को कुछ कहा गया है, तो यह संबंधित विभाग या समूह की ओर से दिया गया निर्देश हो सकता है।"

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही उनके पास इसकी पूरी जानकारी है। फिलहाल इस विषय पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं करूंगा। इस मुद्दे पर और जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगा। - एजेंसी इनपुट के साथ

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट