मुंबई की ऊंची झोपड़िया (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई

मुंबई में 39 हजार से ज्यादा झोपड़ियां BMC के निशाने पर, रईस शेख ने सीएम से कार्रवाई रोकने की मांग की

Mumbai Unauthorized Slums Above 14 Feet Action: मुंबई में 14 फुट या उससे अधिक ऊंची अनधिकृत झोपड़ियों पर 1 अक्टूबर से बीएमसी की विशेष मुहिम शुरू होगी। रईस शेख ने सरकार से जवाब मांगा।

वेदांत जोशी

Mumbai Slum Rehabilitation BMC Demolition News: बीएमसी चुनाव के दौरान सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना की ओर से 18 फुट तक की झोपड़ियों को नियमित करने का दावा किया गया था। अब 14 फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों के खिलाफ बीएमसी की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना से अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है।

सीएम से अपील

विधायक शेख ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस अभियान पर तत्काल रोक लगाने की अपील करते हुए कहा कि कार्रवाई से बड़ी संख्या में झोपड़पट्टीवासियों के बेघर होने का खतरा है। रईस शेख के मुताबिक 14 फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों को संरक्षण देने की बात कही गई थी।

बीएमसी की तोड़क कार्रवाई

बीएमसी ने 1 अक्टूबर से 14 फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों के खिलाफ तोड़क कार्रवाई शुरू करने का निर्णय क्यों लिया, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे मुंबई के रहवासियों के साथ विश्वासघात बताया।

शेख ने कहा कि मुंबई में बड़ी संख्या में लोग झोपड़पट्टियों में रहते हैं और उनके पुनर्वास का मुद्दा संवेदनशील है। उनके अनुसार, झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) के एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुंबई में झोपड़पट्टियों का विस्तार बड़े भूभाग तक है और शहर की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इन क्षेत्रों में निवास करता है।

2 लाख 23 हजार झोपड़ियां

बीएमसी के आंकड़ों का हवाला देते हुए शेख ने दावा किया कि पालिका क्षेत्र में कुल 2 लाख 23 हजार 150 झोपड़ियां हैं, जिनमें 39 हजार 111 झोपड़ियां 14 फुट या उससे अधिक ऊंचाई की हैं। उनका कहना है कि प्रस्तावित कार्रवाई से बड़ी संख्या में गरीब परिवार प्रभावित हो सकते हैं।

विधायक ने सवाल उठाया कि एक ओर महायुति सरकार एसआरए परियोजनाओं को गति दे रही है, वहीं दूसरी ओर झोपड़ियां हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से बीएमसी की विशेष मुहिम पर पुनर्विचार करने और 14 फुट से अधिक ऊंचाई वाली झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को राहत देने की मांग की। साथ ही भाजपा-शिवसेना नेतृत्व से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग