मध्य रेल विशेष ब्लॉक एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai News: मध्य रेल पर 15 दिनों तक विशेष ब्लॉक, लोकल से लेकर मेल-एक्सप्रेस होंगी प्रभावित

Mumbai Local Train: मध्य रेल पर टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए 15 दिनों का विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित होंगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Central Railway Special Block: मुंबई में लोकल यात्रियों को राहत देने हेतु 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन के लिए टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए मध्य रेल द्वारा 28/29 अगस्त से 11/12 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक 15 दिनों का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।

रोजाना 5-6 घन्टे का ब्लॉक

प्रत्येक रात करीब पांच से छह घंटे चलने वाले इस ब्लॉक का असर उपनगरीय तथा लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ रहा है। 4/5 सितंबर से 6/7 सितंबर की रात ब्लॉक रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अप और डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर रहेगा। इस दौरान टिटवाला-कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। टिटवाला जाने वाली सेवाओं को आसनगांव तक बढ़ाया जाएगा, जबकि टिटवाला से शुरू होने वाली लोकल आसनगांव से रवाना होंगी।

ब्लॉक के चलते सीएसएमटी-टिटवाला, सीएसएमटी-कसारा, ठाणे-टिटवाला, कुर्ला-कल्याण सहित कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी। कुछ सेवाओं का आंशिक समापन ठाणे या कल्याण में किया जाएगा। सीएसएमटी से टिटवाला जाने वाली कुछ लोकल ठाणे तक तथा कुछ कल्याण तक चलेंगी। इसी तरह टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली कुछ सेवाएं ठाणे अथवा कल्याण से शुरू होंगी।

लोकल ट्रेन के समय में बदलाव

ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से रात 9.32 बजे, जबकि टिटवाला के लिए अंतिम लोकल रात 9.20 बजे रवाना होगी। ब्लॉक के बाद कसारा के लिए पहली लोकल सीएसएमटी से सुबह 4.19 बजे और सीएसएमटी के लिए पहली लोकल कसारा से सुबह 4.59 बजे चलेगी।

मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का समय भी बदला

ब्लॉक के कारण एलटीटी-पाटलिपुत्र, सीएसएमटी-अमृतसर, सीएसएमटी-बनारस महानगरी, एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर, एलटीटी-भुवनेश्वर और एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा मुंबई और भुसावल मंडल में कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट तक की देरी होने की संभावना है।

सुधार आवश्यक

मध्य रेल के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने यात्रियों से अपील की है कि वे संशोधित समय-सारणी देखकर यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म विस्तार का यह कार्य भविष्य में 15 कोच वाली ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक है।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained