बॉम्बे हाई कोर्ट (सौजन्य सोशल मीडिया) 
मुंबई

Bombay High Court को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

एक बार फिर से Bombay High Court को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी ने हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने घेरे में बदल दिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बॉम्बे हाईकोर्ट को शुक्रवार को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें अदालत परिसर में बम रखे होने और उसे उड़ाने की बात कही गई थी। इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियों और अदालत प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, बम स्क्वायड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आईं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, घंटों की जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

जांच और सुरक्षा का घेरा

धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही हाईकोर्ट परिसर और उसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने घेरे में ले लिया। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमें धमकी वाला ईमेल मिला था। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया। उन्होंने पूरे परिसर की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। इस घटना के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है और पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।

बार-बार मिल रही हैं झूठी धमकियां

यह पहली बार नहीं है जब बॉम्बे हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले, 12 सितंबर को भी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जो बाद में जांच में झूठा पाया गया था। उस घटना के कारण सभी पीठों की सुनवाई रोक दी गई थी और सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया था। उस समय भी बम निरोधक दस्ते ने हाईकोर्ट के अंदर और बाहर गहन तलाशी ली थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पिछली घटना के बाद, आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) और 353(2) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी थी और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस कर रही है ईमेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इस बार भी ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटे हुए हैं। साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बार-बार इस तरह की झूठी धमकियां मिलने से न केवल सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ता है, बल्कि यह सार्वजनिक जीवन में भी व्यवधान उत्पन्न करता है। पुलिस का कहना है कि वे इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं ले रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना यह भी दर्शाती है कि साइबर क्राइम और ऑनलाइन धमकियां किस तरह से सार्वजनिक संस्थानों के लिए एक नई चुनौती बन गई हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी रणनीति को और भी मजबूत कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?