बीएमसी होम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC की 426 घर योजना को जबरदस्त प्रतिसाद, 23 हजार से अधिक पंजीकरण

Mumbai News: बीएमसी की ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 426 घरों की बिक्री योजना को जोरदार प्रतिसाद देखने के लिए मिला है। 23,700 से अधिक पंजीकरण, 855 आवेदक लॉटरी के पात्र हो गए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बीएमसी द्वारा शुरू की गई 426 घरों की बिक्री योजना को नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। शुरुआत में यह चर्चा थी कि इन फ्लैटों की कीमतें गरीब वर्ग की पहुंच से बाहर हैं, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत दिख रही है।

बीएमसी के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे तक 23,704 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लिया है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से 1,644 आवेदक आवेदन फॉर्म भरकर शुल्क भी जमा कर चुके हैं, जबकि 855 लोगों ने 11 हजार रुपये की डिपॉजिट राशि भी अदा कर दी है।

BMC के घरों की बिक्री योजना को जबरदस्त प्रतिसाद

इसका अर्थ है कि ये 855 आवेदक लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर तक खुली रहेगी। पात्र आवेदकों की अंतिम सूची 18 नवंबर को जारी की जाएगी और 20 नवंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। सफल और प्रतीक्षा सूची में शामिल नाम 21 नवंबर 2025 को बीएमसी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

योजना से जुड़ी सभी जानकारी और शर्ते बीएमसी की वेबसाइट पर उपलब्ध पुस्तिका में दी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए नागरिक 022-22754553 पर संपर्क कर सकते हैं या bmchomes@mcgm.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

साथ ही इच्छुक नागरिक बीएमसी मुख्यालय के 'सहाय्यक आयुक्त (मालमत्ता)' कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी के अनुसार, बीएमसी वर्तमान में कई बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे पूंजीगत व्यय बढ़ गया है।

ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए निगम विभिन्न उपाय अपना रहा है। हाल ही में राजस्व सृजन के उद्देश्य से कुछ भूखंड निजी डेवलपर्स को पट्टे पर दिए गए हैं। इसी दिशा में यह आवासीय योजना भी एक अहम कदम मानी जा रही है, जो लगभग एक वर्ष से विचाराधीन थी।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक