कोलाबा में बीएमसी की कार्रवाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: कोलाबा कॉजवे में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, 67 अवैध फेरीवाले हटाए गए

Mumbai: कोलाबा कॉजवे में बीएमसी की कार्रवाई, 67 अवैध फेरीवाले हटाए गए। फुटपाथ और सड़क पर बढ़ रही भीड़ व ट्रैफिक समस्या को देखते हुए अभियान शुरू, आगे भी जारी रहेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी ने बुधवार को दक्षिण मुंबई के कोलाबा कॉजवे इलाके से 67 अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की है। इस इलाके में फुटपाथ व सड़कों पर फेरीवालों के अतिक्रमण की वजह से पैदल चलने वाले यात्रियों को समस्या होती है।

बता दें कि अवैध फेरीवालों के खिलाफ यह कार्रवाई पिछले चार महीनों में दूसरी बार की गई है। जुलाई में भी बीएमसी ने सार्वजनिक जगहों पर कब्जा जमाने वाले 60 अवैध फेरीवालों को हटाया था।

बीएमसी अधिकारी के मुताबिक, "यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों को अवैध फेरीवालों से मुक्त कराने और कोलाबा की सड़क को भीड़ मुक्त करने के लिए की गई। अधिकारियों ने उन अवैध विक्रेताओं की पहचान की थी, जिन्होंने कॉजवे पर स्टॉल लगाए थे। बुधवार सुबह इन स्टॉलों को हटाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

नार्वेकर ने आयुक्त से की थी कार्रवाई की मांग

  • अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आने वाले हफ्तों में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक विभाग से शिकायतें मिली थीं कि सड़क पर फेरीवालों की मौजूदगी से ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों के लिए खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इन सड़कों पर बेस्ट की बसें चलती है, इसलिए फेरीवालों को हटाना जरूरी था ताकि फुटपाथ और सड़कें कम भीडभाड वाली रहे।
  • पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने मुंबई के मनपा आयुक्त भूषण गगरानी से एक सप्ताह में कॉजवे से अवैध स्टॉल हटाने की मांग की थी। नार्वेकर ने अपने पत्र में लिखा, "कोलाबा कॉजवे पर 50 प्रतिशत स्टॉल अवैध हैं जिससे फुटपाथ पर चलना कठिन हो गया है। पैदल यह यात्रियों के लिए असुरक्षित हो गए है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान