महापौर रितु तावड़े  फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम

Mumbai BMC News: नायगांव बीडीडी चाल में पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान बीएमसी कर्मी पांडुरंग तोडकर की गिरकर मौत। महापौर ने परिवार को पेंशन और वारिस को नौकरी देने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

BMC Employee Accident Mumbai: मुंबई के नायगांव स्थित बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण करने के दौरान एक मनपा कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बीएमसी के एफ साउथ विभाग में कार्यरत पांडुरंग तोडकर (45) के रूप में हुई है। हादसा शनिवार को हुआ।

5 से 7 फीट की ऊंचाई से गिरे

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार, पांडुरंग तोडकर नायगांव की बीडीडी चॉल में पानी की टंकी का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 5 से 7 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

KEM अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद पांडुरंग तोडकर को उपचार के लिए नजदीकी केईएम अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी प्रशासन में भी शोक की लहर है।

महापौर ने परिवार से की मुलाकात

हादसे की सूचना मिलने के बाद मुंबई की महापौर रितु तावड़े केईएम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतक कर्मचारी के बेटे साईराज और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। महापौर ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

परिवार को पेंशन लाभ और नौकरी का भरोसा

महापौर रितु तावड़े ने प्रशासन को तोडकर परिवार को सभी पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मृतक कर्मचारी के योग्य वारिस को मनपा मुंबई में नौकरी देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने को कहा गया है।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत