ईवीएम मशीन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

चुनाव आयोग ने BMC को 25,000 ईवीएम मशीन सौंपीं, गोदामों पर 24 घंटे पुलिस तैनात

BMC को चुनाव प्रक्रिया के लिए 20,000 कंट्रोल यूनिट और 25,000 ईवीएम की पहली खेप मिल गई है। विक्रोली और कांदिवली गोदामों में इन्हें कड़ी सुरक्षा के साथ संग्रहित किया गया है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी ने आगामी चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की पहली और महत्वपूर्ण खेप बीएमसी को प्राप्त हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 20,000 कंट्रोल यूनिट और 25,000 ईवीएम अब आधिकारिक रूप से बीएमसी को सौंप दिया है। इन सभी यूनिट्स को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच विक्रोली और कांदिवली के बीएमसी के गोदामों में सुरक्षित रखा गया है।

इस प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यवाही की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। विक्रोली स्थित वर्षा नगर ईवीएम गोदाम में 10,800 कंट्रोल यूनिट और 13,500 बैलेट यूनिट जमा की गई हैं, जबकि कांदिवली (पूर्व) के संस्कृति संकुल स्थित गोदाम में 9,200 कंट्रोल यूनिट और 11,500 बैलेट यूनिट सुरक्षित रखी गई हैं।

पुलिस बल भी चौबीसों घंटे तैनात

बीएमसी प्रशासन ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही है, इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों की उपलब्धता इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरुण था, जो अब पूर्ण हो चुका है। दोनों गोदामों पर बीएमसी की सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस बल भी चौबीसों घंटे तैनात है।

ईवीएम यूनिट्स की प्राप्ति और सुरक्षित भंडारण के साथ बीएमसी ने संकेत दिया है कि वह आगामी चुनावों के संचालन के लिए पूर्णतः सज्ज है। प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में समन्दरा स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया सुचारू और निर्विघ्न रूप से पूरी की जाएगी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह