अस्पतालों में गुटखा खाने पर प्रतिबंध (सोर्स: AI) 
मुंबई

BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई

BMC No Entry Rules: बीएमसी अस्पतालों और मनपा कार्यालयों में पान, गुटखा व तंबाकू खाकर आने वालों की एंट्री रोकने की तैयारी में है। जांच के बाद तंबाकू मिलने पर प्रवेश पर रोक और जब्ती की कार्रवाई होगी।

आलोक उमाकृष्ण

BMC No Entry Rules For Gutkha Tobacco: अस्पतालों और मनपा कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए बीएमसी ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित नियमों के तहत पान, गुटखा या तंबाकू का सेवन कर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की अस्पतालों में नो एंट्री होगी।

अस्पतालों और मनपा कार्यालयों में प्रवेश से पहले लोगों की द्वार पर जांच की जाएगी। इसी के साथ ही तंबाकू सेवन या गुटखा मिलने पर संबंधित व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जा सकती है। बताया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूककर गंदगी फैलाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीएमसी जल्द ही नई नियमावली लागू कर सकती है।

की जा रही नई नियमावली तैयार

बीएमसी ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए गुटखा, तंबाकू और पान खाकर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर थूककर गंदगी फैलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसके तहत अस्पताल परिसरों के साथ-साथ मनपा कार्यालयों को भी तंबाकू मुक्त और स्वच्छ रखने के लिए नई नियमावली तैयार की जा रही है।

इस संबंध में मनपा के सभागृह नेता गणेश खणकर ने मनपा सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। प्रस्ताव में मांग की गई थी कि गुटखा, तंबाकू और पान का सेवन करके आने वाले लोगों को मनपा मुख्यालय, विभागीय कार्यालयों, अस्पतालों और डिस्पेंसरी में प्रवेश न दिया जाए। प्रशासन ने इस सुझाव पर विचार करते हुए नियम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रवेश पर पाबंदी के साथ ही जब्त होगा तंबाकू व गुटखा

प्रस्तावित नियमों के अनुसार अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मी मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों की जांच करेंगे। यदि किसी व्यक्ति द्वारा गुटखा या तंबाकू का सेवन किया हुआ पाया जाता है, तो उसे प्रवेश देने से इनकार किया जा सकता है। इसके अलावा यदि किसी के पास गुटखा या तंबाकू मिला तो उसे भी जब्त किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रही नियमावली

मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की जा रही नियमावली में प्रवेश पर रोक, दंडात्मक कार्रवाई और थूककर गंदगी करने वालों से संबंधित स्थान की सफाई करवाने जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल होंगी। स्वच्छता, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके जल्द लागू होने की संभावना है।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश