बीएमसी क्यूआर कोड परियोजना मुंबई सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई BMC के विकास कार्यों में पारदर्शिता, अब हर प्रोजेक्ट पर लगेगा क्यूआर कोड, एक स्कैन में मिलेगी जानकारी

BMC QR Code Project Mumbai: मुंबई बीएमसी के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सभी निर्माण प्रोजेक्ट्स पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। एक स्कैन से टेंडर, लागत और शिकायत की जानकारी मिलेगी।

रूपम सिंह

Mumbai BMC QR Code Project Transparency: मुंबई बीएमसी के विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब बीएमसी द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन और पूरे हो चुके सभी प्रोजेक्ट्स पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। बीएमसी सदन में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, जिसे एमआईएम नगरसेवक जमीर कुरैशी ने पेश किया था।

इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आम नागरिक किसी भी परियोजना की जानकारी अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत प्राप्त कर सकें।

एक स्कैन में खुलेगी प्रोजेक्ट की पूरी कुंडली

बृहन्मुबई महानगरपालिका बीएमसी द्वारा निर्मित सड़कों, पार्को, स्कूलों, अस्पतालो, सार्वजनिक शौचालयों, पानी की पाइपलाइनों, नालो, मनपा भवनों, कम्युनिटी हॉल और खेल के मैदानों सहित सभी नागरिक सुविधाओं पर क्यूआर कोड प्रदर्शित किए जाएंगे।

इससे नागरिकों को जानकारी लेने के लिए महानगरपालिका कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही संबंधित विकास कार्य की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी, जिसमे टेंडर आईडी, ठेकेदार का नाम, कुल लागत, कार्य शुरू होने व पूरा होने की तिथि शामिल होगी। इसके अलावा 'डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड' खामी सुधारने की तय अवधि) और रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारी या विभाग की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

नगरसेवक जमीर कुरैशी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत नागरिकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी मिलेगी। यदि निर्माण कार्य में डीएलपी अवधि के दौरान कोई टूट-फूट या कमी दिखती है, तो नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील