Mumbai BMC Fire Safety: दिल्ली में हाल ही में हुई भीषण होटल अग्निकांड की घटना के बाद बीएमसी ने मुंबई के होटलों, बारों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी ने सभी होटल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने परिसरों में स्थापित अग्नि सुरक्षा एवं जीवन रक्षक प्रणालियों को हर समय सुचारु और कार्यरत रखें। साथ ही 6 से 20 जून 2026 तक मुंबई अग्निशमन दल की ओर से विशेष संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
बीएमसी प्रशासन के और उपनगरों में स्थित मॉल, स्टार होटल, लॉजिंग-बोर्डिंग प्रतिष्ठान, पार्टी हॉल, बैंक्वेट हॉल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, पब, नाइट क्लब, बार, अंऑर्केस्ट्रा बार तथा जिमखाना जैसे प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच की जाएगी। अभियान के दौरान अग्निशामक यंत्र, सप्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म एवं डिटेक्शन सिस्टम, हाइड्रेट व्यवस्था, किचन डक्टिंग तथा आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का परीक्षण किया जाएगा।
इस बीच, अंधेरी (पश्चिम) में बीएमसी के संयुक्त दल ने वॉकमन बार, बोरा बोरा, चाइना गेट, कारवां सेराई और होमटाउन नामक होटल एवं बारों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाए और कई उपकरण जब्त किए।
यह भी पढ़ें:- मुंबई: बिना जमीन बेचे होगा BEST डिपो का कायाकल्प, CM फडणवीस ने दिए ‘मुंबई 2047’ मास्टर प्लान बनाने के निर्देश