फिक्स्ड डिपॉजिट गिरावट, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

BMC की फिक्स्ड डिपॉजिट में 11,817 करोड़ रुपये की गिरावट, कांग्रेस नेता अशरफ आजमी ने की श्वेतपत्र की मांग

Mumbai BMC News: BMC की फिक्स्ड डिपॉजिट में 2021 के मुकाबले 11,817 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। कांग्रेस नेता अशरफ आजमी ने आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है।

रूपम सिंह

Highlights

  • बीएमसी की एफडी 2021 के 91,690 करोड़ से घटकर 79,873 करोड़ रुपये हुई।

  • पांच साल में जमा राशि 11,817 करोड़ रुपये घटी।

  • कांग्रेस नेता अशरफ आजमी ने प्रशासन से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।

Brihanmumbai Municipal Corporation: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में पिछले पांच वर्षों के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में मनपा की कुल एफडी 91,690 करोड़ रुपये थी, जो अक्टूबर 2026 तक घटकर 79,873 करोड़ रुपये रह गई।

इस तरह करीब पांच वर्षों में जमा राशि में 11,817 करोड़ रुपये की कमी आई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने बीएमसी प्रशासन से जवाब मांगा है।

अशरफ आजमी ने आयुक्त को लिखा पत्र

बीएमसी में कांग्रेस के गुटनेता और स्थायी समिति के सदस्य अशरफ आजमी ने इस मामले में मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका की एफडी में आई गिरावट के कारणों और इस्तेमाल की गई रकम का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

मार्च 2026 में और नीचे पहुंच गई थी एफडी

आजमी के मुताबिक, मुंबई बीएमसी की एफडी में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहा है। मार्च 2026 में महानगरपालिका की कुल जमा राशि घटकर 77,905 करोड़ रुपये रह गई थी। हालांकि, अक्टूबर 2026 में यह बढ़कर 79,873 करोड़ रुपये दर्ज की गई। इसके बावजूद वर्ष 2021 के मुकाबले एफडी में बड़ी कमी बनी हुई है।

मुंबईकरों को मिले पैसों का पूरा हिसाब

अशरफ आजमी ने कहा कि बीएमसी की फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा रकम मुंबईकरों के टैक्स और अन्य स्रोतों से प्राप्त सार्वजनिक धन का हिस्सा है। इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जनता को बताए कि एफडी में इतनी बड़ी कमी क्यों आई और इस राशि का इस्तेमाल किन परियोजनाओं या खर्चों के लिए किया गया।

उन्होंने मांग की कि प्रशासन श्वेतपत्र जारी कर पिछले पांच वर्षों की एफडी का पूरा ब्योरा सामने रखे। इसमें जमा राशि, निकाली गई रकम, ब्याज से हुई आय और विभिन्न विकास कार्यों पर किए गए खर्च का विवरण शामिल होना चाहिए।

कांग्रेस नेता का कहना है कि सार्वजनिक धन से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में पारदर्शिता जरूरी है, ताकि मुंबईकरों को महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति की वास्तविक जानकारी मिल सके।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर