मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026 में मुंबई पुलिस की संवेदनशीलता, सोशल मीडिया पर सराहना

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। मुंबई पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में मदद कर लोगों का दिल जीत लिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कई मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में मदद की, जिससे सभी वर्गों के लोगों ने निर्बाध रूप से मतदान किया।

अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पुलिस वाले बुजुर्ग वोटर्स को सहारा देते और उन्हें वोट देने के लिए अंदर ले जाते दिखे तो कुछ जगहों पर ब्लॉक सड़कों पर व्हीलचेयर पर वोटर्स की मदद करते दिखे गए। माटुंगा, माहिम, आजाद मैदान, कफ परेड, डोंगरी और सर जेजे मार्ग इलाकों से ऐसे कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे गए।

सोशल साइटों पर रखे विचार

लोगों ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के काम की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि मुंबई पुलिस के काम को सलाम। दूसरे यूजर ने कहा कि मुंबई पुलिस हमेशा हमारे साथ है, लेकिन सबके लिए वोटिंग आसान बनाने के लिए सही इंफ्रास्ट्रक्चर होना भी उतना ही जरूरी है।

एक और यूजर ने कहा कि पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने के लिए सही सड़कें और सुविधाएं होना भी उतना ही जरूरी है। मुंबई पुलिस हमेशा हमारे साथ है, लेकिन प्लीज सोचे कि उनके साथ कौन है और सही उम्मीदवार चुनें, एक यूजर ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि हर मुश्किल में मजबूती से खड़ी रहना, हिम्मत, ईमानदारी और त्याग के साथ मुंबई की सेवा करने का नाम ही मुंबई पुलिस है।

दिव्यांग लोगों की असुविधा पर नाराजगी

  • कुछ यूजर्स ने पुलिस की तारीफ की, लेकिन दिव्यांगों के लिए सही इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी पर नाराजगी जाहिर की।
  • एक ने कहा कि पुलिस और अथॉरिटी को सलाम है, लेकिन हम ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर क्यों नहीं बना सकते जिसका इस्तेमाल वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग कर सकें।
  • एक और यूजर ने कहा कि इतना कुछ करने के बाद भी, उन्हें सरकार से वो फायदे और जिंदगी का स्टैंडर्ड नहीं मिल रहा है, जिसके वे हकदार हैं।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम