बीएमसी प्रशासन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026 को लेकर प्रशासन सख्त, 23 निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। मतदान 15 जनवरी और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को बीएमसी मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) डॉ अश्विनी जोशी ने सभी 23 निर्वाचन निर्णय अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निर्भय और कानून के दायरे में संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए।

डॉ जोशी ने कहा कि मतगणना के दौरान सभी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि, चाहे वह जानबूझकर हो या अनजाने में, स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी निर्वाचन निर्णय अधिकारियों की होगी।

अधिकारियों को बदले गए केंद्रों की तुरंत जानकारी देने के निर्देश

प्रशासन की ओर से बताया गया कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो चुका है। फोटो सहित मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और मतदान केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी से कुछ मतदान केंद्रों में बदलाव किए गए है, जिनकी जानकारी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएमसी चुनाव के तहत गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को मतदान और शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को मतगणना कराई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजित बैठक में मतदाता सूची, बदले गए मतदान केंद्र, उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का प्रकाशन, ईवीएम की जांच व संचालन प्रक्रिया, मतगणना प्रस्ताव, कर्मचारियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी