तुहिन सिन्हा 
मुंबई

दुर्गापुर गैंगरेप पर तुहिन सिन्हा बोले- ममता सरकार अपराधियों को देती है संरक्षण, SIT जांच हो

राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने तीखा हमला बोला। कहा- 15 दिन बाद लौटे राहुल ने बेतुका बयान दिया। इंडिया गठबंधन को बताया अवसरवादी।

अर्पित शुक्ला

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा क वे पंद्रह दिन तक गायब रहने के बाद उन्हें अचानक देश में हंगामा खड़ा करने की जरूरत महसूस हुई, इसलिए उन्होंने कुछ बेतुका और अर्थहीन पोस्ट किया।

कोलकाता, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन तक गायब रहने के बाद उन्हें अचानक देश में हंगामा खड़ा करने की जरूरत महसूस हुई, इसलिए उन्होंने बेतुका और अर्थहीन पोस्ट कर दिया।

आईएएनएस से बातचीत में तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी अचानक गायब रहने के बाद हलचल पैदा करने के लिए कुछ भी पोस्ट कर देते हैं। उन्हें अपनी पार्टी के इतिहास पर गौर करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2008 तक जब बड़े आतंकी हमले होते थे, तो पाकिस्तान के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने यह ट्वीट इसलिए किया है, क्योंकि बिहार में इंडिया गठबंधन की हार तय है।

एसआईआर का जिक्र करते हुए तुहिन सिन्हा ने इंडिया ब्लॉक गठबंधन को 'अवसरवादी गठबंधन' करार दिया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक राज्य में किसी चीज का विरोध करता है और दूसरे में उसी का समर्थन। पिछले तीन महीनों में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया है और इसे पूरी तरह संवैधानिक व वैध ठहराया है। वोट चोरी का भ्रम फैलाना राहुल गांधी की हारी हुई मानसिकता को दर्शाता है। विपक्ष को असल मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर सिन्हा ने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री एक्शन लेने में विलंब करती हैं और अलग-अलग चीजों पर बात करती हैं। वे कहती हैं कि लड़कियों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। वे अपराधियों को संरक्षण देती हैं, जो बड़ा मुद्दा है। मामले की एसआईटी से जांच होनी चाहिए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के संघ को लेकर दिए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की एकमात्र समस्या संघ से है। संघ राष्ट्रहित में कार्य करता है, जबकि कांग्रेस राष्ट्र के विरोध में काम करती है। खड़गे ने जो नोटिस दिया है, उसका हम विरोध करते हैं। जहां तक संघ पर बैन लगाने की बात है, वे कभी सफल नहीं हो पाएंगे। बिना मतलब की धमकियां देना बंद करें। -एजेंसी इनपुट के साथ

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह