भाजपा (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची, गढ़ी परिवारवाद की नई परिभषा, जानें किसे बांटी सीटें

भारतीय जनता पार्टी अब तक चुनाव में विपक्षी पार्टियों को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरती आयी है, लेकिन अब भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नज़र आ रहा है। रविवार को जारी की गई बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची के बाद बीजेपी के परिवारवाद की परिभाषा पर भी सवाल उठाने लगे हैं।

प्रिया जैस

मुंबई: बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बिहार के राम विलास पासवान, यूपी में अपना दल, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की पार्टी के साथ गठबंधन के कारण बीजेपी भ्रष्टाचार और वंशवाद के मुद्दे पर घिरती रही है।

लेकिन, रविवार को जारी की गई बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची के बाद बीजेपी के परिवारवाद की परिभाषा पर भी सवाल उठाने लगे हैं। वो इसलिए क्योंकि बीजेपी ने अपनी सूची में अपने कई नेताओं के परिजनों को उम्मीदवारी दी है। इनमें नेताओं की पत्नी, बेटे-बेटी और भाई शामिल हैं। इस पर विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है।

दूसरी पार्टियों पर बीजेपी लगाती है आरोप

भारतीय जनता पार्टी भी अब परिवारवाद के जाल में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस सहित देश के तमाम विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद का आरोप लगाकर बीजेपी केंद्र की सत्ता तक पहुंची लेकिन देश और दुनिया की सबसे बड़ी व अमीर राजनीतिक पार्टी बनने के बाद अब बीजेपी भ्रष्टाचार व परिवारवाद की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश करने लगी है। कांग्रेस, राजद, सपा, शिवसेना (उद्धव गुट) राकां शरदचंद्र पवार आदि पर वंशवाद का आरोप लगाती रही है।

कई नेताओं के परिजनों को टिकट

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सृजया चव्हाण को भोकर विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के पुत्र संतोष दानवे को भोकरदन से, सांसद नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे को कणकवली से, श्रीगोंदा से मौजूदा विधायक बबनराव पाचपुते की पत्नी प्रतिभा पाचपुते तथा कल्याण पूर्व से मौजूदा विधायक गणपत गायकवाड की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को मालाड-पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

भाजपा द्वारा जारी सूची

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

संतोष दानवे, नीतेश राणे को दूसरा मौका

गौरतलब हो कि बीजेपी ने संतोष दानवे और नीतेश राणे को दूसरी बार टिकट दिया है। संतोष इससे पहले 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतने में सफल हुए थे और तब वह सबसे युवा विधायक बने थे। इस तरह नीतेश राणे भी 2019 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

जबकि बबनराव पाचपुते ने बीमार होने के कारण चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था तो वहीं गणपत गायकवाड एक आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं। जबकि विनोद शेलार पूर्व नगर सेवक हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग