किरीट सोमैया और ठाकरे बंधु (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में माफिया सेना का वध! किरीट सोमैया ने ठाकरे ब्रदर्स का बताया अंत, बोले- उद्धव ने राज के साथ किया खेला

Kirit Somaiya: निकाय चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विशेष रूप से BMC में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और उद्धव ठाकरे की UBT की हार के बाद जुबानी जंग तेज हो गई।

प्रिया जैस

Mahayuti Victory Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी की हार के बाद निशाना साधा है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई की जनता ने उद्धव ठाकरे की माफिया सेना का वध किया है। मुंबई ने उद्धव ठाकरे को दिखा दिया है कि शहर सिर्फ विकास के लिए चलेगा।

किरीट सोमैया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि लूटपाट, जबरन वसूली, बाहुबल का इस्तेमाल करना, किसी को धमकाना या हमला करना, यही उद्धव और राज ठाकरे का काम था। मुंबई वासियों ने चुनाव नतीजों के जरिए अपना जवाब दे दिया है। अब उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम बदलकर 'उद्धव सेना मुंबई' या 'उद्धव सेना मुस्लिम' रखना चाहिए, क्योंकि उनकी सीटें सिर्फ मुंबई तक सीमित रह गई हैं।

उद्धव ने राज का किया इस्तेमाल

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे ने चुनाव में राज ठाकरे का इस्तेमाल किया है। चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि राज ठाकरे के मुकाबले उद्धव ठाकरे की पार्टी को ज्यादा सीटें मिली हैं। लेकिन उद्धव ठाकरे चुनावों के बाद राज ठाकरे को बाहर कर देंगे।

भाजपा विधायक राम कदम ने हमला बोलते हुए कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र में दो भाइयों (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) ने अपने ब्रांड की खूब चर्चा की। चुनाव नतीजों के बाद मनसे को पूरे महाराष्ट्र में सिर्फ 13 पार्षद मिले हैं। अपने पिता की हिंदुत्व की विचारधारा के साथ गद्दारी करने वाले उद्धव ठाकरे को उनके पिता ने स्वयं दंड दिया है। वह पूरे महाराष्ट्र में सिर्फ 150 सीटों पर निपट गए।

भाजपा ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

राम कदम ने आगे कहा कि ठाकरे ब्रदर्स को मीडिया की सुर्खियां खूब मिलीं, लेकिन उन्हें न जनमत मिला है और न कोई आधार बचा है। राम कदम ने कहा कि भाजपा ने खुद पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। हमारे पास पूरे राज्य में लगभग 1500 पार्षद हैं।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि जहां मनसे की सत्ता थी (नासिक और पुणे), वहां के लोगों ने उन्हें लगभग पूरी तरह से नकार दिया। मुंबई में भी मनसे के सिर्फ छह प्रत्याशी जीतकर आए हैं। उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वह 13 सीटों के आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी