Priyanka Chaturvedi on Bihar Cm (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

बिहार में BJP महिला को बनाएगी मुख्यमंत्री! शिवसेना यूबीटी नेता Priyanka Chaturvedi ने दिया बड़ा हिंट

Priyanka Chaturvedi Bihar Female CM: बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा दावा, महिला आरक्षण बिल के बीच बिहार को मिल सकती है महिला मुख्यमंत्री।

अनिल सिंह

Priyanka Chaturvedi on Bihar Cm: बिहार की राजनीति में मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक नए युग की शुरुआत हो गई है। जहाँ एक तरफ भाजपा विधायक दल की बैठक और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के पटना पहुँचने से हलचल तेज है, वहीं शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।

प्रियंका ने संकेत दिया है कि भाजपा बिहार की कमान किसी महिला चेहरे को सौंपकर पूरे देश को चौंका सकती है।

प्रियंका चतुर्वेदी का 'महिला कार्ड' वाला दावा

प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर लिखा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल के बीच संसद में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश होना है। ऐसे में 'महिला बिल' के प्रति अपने समर्थन और विजन को मजबूती से पेश करने के लिए भाजपा बिहार में किसी महिला को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा सकती है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा होता है तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। हालांकि यह एक अटकल है, पर राजनीति में कुछ भी संभव है।"

नीतीश कुमार का राजभवन में सात मिनट का सफर

इससे पहले, बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। राजभवन में वे महज सात मिनट रुके, जहाँ उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद थे। इस्तीफा देने से पहले नीतीश ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक कर मंत्रिपरिषद भंग करने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफे से ठीक पहले उनसे मुलाकात की थी।

भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर आई है। आज दोपहर करीब तीन बजे भाजपा कार्यालय में विधायक दल के नेता का चुनाव होना है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यह तय होगा कि बिहार का भविष्य किसके हाथों में होगा। यदि प्रियंका चतुर्वेदी की अटकलें सही साबित होती हैं, तो बिहार को अपनी दूसरी महिला मुख्यमंत्री (राबड़ी देवी के बाद) मिल सकती है, जो 2026 के राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा के लिए एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित होगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज