BMC (pic credit; social media) 
मुंबई

BMC चुनाव से पहले बड़ा धमाका, मुंबई मनपा में चार नए सहायक आयुक्तों की एंट्री

Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चार नए सहायक आयुक्तों की नियुक्ति और कई तबादले किए गए। लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर ये कदम उठाया गया है।

सोनाली चावरे

BMC Elections: BMC चुनाव से पहले मुंबई मनपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मनपा आयुक्त भूषण गगराणी के आदेशानुसार चार नए सहायक आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर इन अधिकारियों की पदस्थापना 3 अक्टूबर 2025 को घोषित की गई। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल को देखते हुए यह कदम बेहद अहम है।

नए नियुक्त सहायक आयुक्तों में संतोष गोरख सालुंके को सी विभाग, वृषाली पांडुरंग इंगुले को एफ दक्षिण विभाग, योगेश रंजीतराव देसाई को बी विभाग और आरती भगवान गोलेकर को आर दक्षिण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चारों अधिकारियों को अहम विभागों की कमान मिलने से मनपा के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

सिर्फ नियुक्तियां ही नहीं, बल्कि तबादलों का सिलसिला भी साथ-साथ चला। नितीन शुक्ला को बी विभाग से के पूर्व विभाग में भेजा गया है। वहीं संजय इंगले (सी विभाग) और मनीष सालवे (आर दक्षिण विभाग) को नगर अभियंता विभाग में प्रत्यावर्तित किया गया है। इसके अलावा महेश पाटील (एफ दक्षिण विभाग) को एस विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अलका ससाणे (एस विभाग) को बाजार विभाग में भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने इस बार कुल 14 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। इनमें से 6 की पदस्थापना पहले ही हो चुकी थी। अब चार और अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष चार उम्मीदवारों में से एक कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, एक प्रसूति अवकाश पर हैं और दो अभी प्रशिक्षणरत हैं। जैसे ही प्रशिक्षण पूरा होगा, उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

बीएमसी चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। मुंबई में मनपा की सत्ता को लेकर पहले से ही सियासी हलचल तेज है। ऐसे में नए अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का सीधा असर प्रशासनिक कामकाज और चुनावी रणनीति पर दिख सकता है।

मनपा के जानकारों का कहना है कि इस बदलाव से कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी और चुनावी तैयारियों में भी तेजी आएगी। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी