भाईंदर क्रीक रेलवे ब्रिज युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में रेलवे ब्रिज पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, रेलिंग से लटके युवक; कार्रवाई की मांग

Mumbai Viral Video: भाईंदर रेलवे ब्रिज पर स्टंट-ग्राफिटी और डोंबिवली लोकल ट्रेन में बीमार युवती से अभद्रता के दो वीडियो वायरल हुए हैं। सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद रेलवे जांच में जुटी है।

रूपम सिंह

Bhayandar Railway Bridge Stunt: भाईंदर क्रीक रेलवे ब्रिज पर कुछ युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने और भित्तिचित्र (ग्रैफिटी) बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल फुटेज में कुछ युवक सीढ़ी के सहारे ब्रिज के नीचे उतरते, रेलिंग से लटकते और उस पर पुश-अप्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में एक युवक पुल के ढांचे पर पेंटिंग बनाता हुआ दिखाई देता है। यह वीडियो 'सेक्टोरर्बेक्स' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे 2 लाख से अधिक व्यूज और 4,500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

सुरक्षा को लेकर चिंताएं और रेलवे की प्रतिक्रिया पुल के नीचे गहरा पानी होने के कारण ऊंचाई से गिरने पर गंभीर दुर्घटना या जान जाने का खतरा है। साथ ही रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। यूजर्स ने वेस्टर्न रेलवे, डीआरएम, आरपीएफ और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए इस अनधिकृत प्रवेश पर तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दर्ज कराएं शिकायत

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद रेलवे ने संज्ञान लिया और शिकायतकर्ता से संपर्क कर 'रेल मदद पोर्टल' या हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट ने इसे एआई (एआई) द्वारा निर्मित बताया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल युवकों की पहचान या उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे जांच के बाद ही वीडियो की असलियत और पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

बीमार युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल

डोंबिवली जाने वाली सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुई 'दादागिरी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डोंबिवली की रहने वाली पीड़िता के अनुसार, तबीयत खराब होने के कारण वह खड़े होकर यात्रा करने में असमर्थ थी, इसलिए सीट पाने के लिए रिटर्न के तौर पर कोपर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि ट्रेन में कई सीटें खाली होने के बावजूद एक अधेड़ उम्र की महिला ने उनके साथ गाली-गलौज की और जबरन सीट से उठाने के लिए उनका हाथ खींचा।

युवती ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर सेंट्रल रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। फिलहाल इस मामले पर रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना