भारत लॉन्च होगी टैक्सी सांकेतिक फोटो (सोर्स- AI) 
मुंबई

मुंबई में लॉन्च होगी भारत टैक्सी, काली-पीली जितना किराया; 25 लाख के समारोह को मंजूरी

Bharat Taxi Maharashtra: महाराष्ट्र में सहकारिता आधारित 'भारत टैक्सी' सेवा 23 जुलाई से शुरू होगी। एक ही एप पर मिलेगी कार, ऑटो और बाइक टैक्सी; किराया काली-पीली टैक्सी के समान होगा।

रूपम सिंह

Bharat Taxi App Launch Maharashtra: सहकारिता के मॉडल पर आधारित मोबिलिटी सेवा 'भारत टैक्सी' अब मुंबई समेत महाराष्ट्र भर की सड़कों पर दौड़ने जा रही है। यात्रियों को एक ही मोबाइल एप के जरिए कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस सेवा का 23 जुलाई को मुख्यमंत्री और केंद्रीय सहकार राज्य मंत्री की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ होगा। इस हाई-प्रोफाइल लॉन्च कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने 25 लाख रुपए के व्यय को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

महाराष्ट्र सरकार के सहकार, विपणन व वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 'भारत टैक्सी' सहकारिता मंत्रालय की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस परियोजना को राष्ट्रीय सहकारी विकास महामंडल और देश की 7 प्रमुख राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य सहकारिता मॉडल के माध्यम से आधुनिक, सस्ती और पारदर्शी टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है जिसमें यात्री सीधे चालक से जुड़ सकेंगे, राज्य सरकार के अनुसार 'भारत टैक्सी' मोबाइल एप के जरिए यात्रियों को कार, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी बुक करने की सुविधा मिलेगी।

इस व्यवस्था से ड्राइवरों और यात्रियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और सेवा अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनेगी। उद्घाटन समारोह के आयोजन पर होने वाले 25 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई है।

'काली-पीली' जैसा किराया

एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से यह नीति बनाई गई है। 'भारत टैक्सी' का किराया काली-पीली टैक्सी के बराबर होगा।

पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 31 रुपये और इसके बाद 21 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाएगा।

एग्रीगेटर नीति के तहत शुरुआत

राज्य में एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए एग्रीगेटर नीति पहले ही लागू की जा चुकी है। नागरिकों के सुझावों को अंतिम नियमावली में शामिल करने के बाद पहले चरण में मुंबई और पुणे में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

राज्य सरकार ने पुणे के सहकार आयुक्त व सहकारी संस्थाओं के निबंधक को उद्घाटन समारोह का नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया है। आयोजन से जुड़े भुगतान और वित्तीय प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंधी गई है। यह आदेश वित्तीय अधिकारों के तहत जारी कर महाराष्ट्र शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर डिजिटल हस्ताक्षर के साथ प्रकाशित किया गया है।

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग