सुनेत्रा पवार (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

बारामती उपचुनाव में संग्राम, कांग्रेस के हटते ही 30 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस, मैदान में बचे अब 23 दावेदार

Baramati By-Election News: बारामती उपचुनाव में कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया, पर निर्विरोध नहीं होगा चुनाव। मैदान में अभी भी 23 उम्मीदवार, जानें सुनेत्रा पवार की राह कितनी आसान।

प्रिया जैस

Baramati By-Election Candidates: काफी बाजनीतिक सलयस और ड्रामेबाजी के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम वापस ले लिया। यह जानकारी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी। गुरुवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन था। हालांकि सपकाल ने कहा कि हमने किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है।

बीजेपी का विरोध जारी रहेगा। सपकाल ने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बारामती उपचुनाव से हटने के लिए कॉल आया था लेकिन फडणवीस के कॉल और फैसला लेने के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। बारामती चुनाव से नाम वापस लेने के लिए डीसीएम सुनेत्रा पवार ने हमसे संपर्क किया। राकां अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले ने भी रिक्वेस्ट की।

इसके बाद हमने कांग्रेस लीडरशिप से बात की। हमारा मानना है कि हमें चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन महाराष्ट्र की मर्यादा और अजीत पवार के परिवार के प्रति संवेदना को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने बारामती उपचुनाव से हटने का फैसला किया है। इस तरह अब बारामती में एक तरह से कांग्रेस का 'हाथ' सुनेत्रा के साथ हो गया है।

30 ने लिया नाम वापस, मैदान में अब भी 23 उम्मीदवार

बारामती उपचुनाव (Baramati By-election) से भले ही कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है लेकिन अब भी 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इस वजह से यह चुनाव निर्विरोध नहीं होगा। इस सीट के लिए कुल 53 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। गुरुवार को नाम वापस लेने के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार समेत 30 अन्य ने अपना नाम वापस लिया।

सुनेत्रा और 23 दावेदारों के बीच महामुकाबला

इस तरह अब सुनेत्रा समेत 23 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा, हालांकि कांग्रेस के रेस से हट जाने से सुनेत्रा पवार की राह और आसान हो गई है। बिग बॉस फेम अभिजीत बिचुकले और करुणा मुंडे-शर्मा भी बारामती से चुनाव लड़ रहे हैं।

वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और नतीजे 4 मई वजे घोषित किए जाएंगे, उपचुनाव से कांग्रेस के हटने के बाद सुनेत्रा पवार के बेटे जय पवार, राकां प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और राका शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कांग्रेस का आभार माना है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM