ओवरब्रिज का निर्माण जारी  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई-पुणे सफर होगी आसान! अटल सेतु को एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला कनेक्टर 67% पूरा, 90 मिनट तक बचेगा समय

Mumbai Pune Expressway Connector: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले 7.35 किमी लंबे 6-लेन एलिवेटेड कनेक्टर का 67% काम पूरा हुआ। पनवेल जाम-मुक्त होगा और नवी मुंबई एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, प्रमोद यादव

Highlights

  • अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली परियोजना 67 प्रतिशत पूरी।

  • 7.35 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

  • दक्षिण मुंबई से पुणे के सफर में 60 से 90 मिनट तक बचने का अनुमान।

  • नवी मुंबई एयरपोर्ट, जेएनपीए और औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

Atal Setu Elevated Connector: मुंबई से पुणे जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली 7.35 किमी लंबी 6-लेन की एलिवेटेड कनेक्टर परियोजना का 67 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 

नवी मुंबई एयरपोर्ट और जेएनपीए की कनेक्टिविटी

एमएमआरडीए की इस बहुउद्देश्यीय परियोजना से जहां पनवेल जंक्शन को जाम से मुक्ति मिलेगा वहीं मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट और जेएनपीए तक मजबूत कनेक्टिविटी होगी। इसके शुरू होने पर दक्षिण मुंबई से पुणे के बीच यात्रा समय में करीब 60 से 90 मिनट तक की बचत होने का अनुमान है।

इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा पनवेल के व्यस्त मुख्य जंक्शन पर देखने को मिलेगा। फिलहाल अटल सेतु से आने वाला यातायात पनवेल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख राजमार्गों के वाहनों के साथ मिल जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। 

चिर्ले में नींव का काम 100 फीसदी पूरा

यह एलिवेटेड कॉरिडोर वाहनों को इस भीड़भाड़ वाले जंक्शन से बचाते हुए सीधे एक्सप्रेसवे तक पहुंचाएगा। इससे मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और गोवा की ओर आवाजाही अधिक सुगम होने वाली है।एमएमआरडीए के अनुसार, चिर्ले और पलस्पे खंडों में निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

चिर्ले खंड में 113 पाइल्स और 42 ओपन फाउंडेशन सहित नींव का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुल 155 में से 153 पिलर तैयार हैं। डेक स्लैब का काम 49 प्रतिशत पूरा हुआ है और 240 में से 117 स्पैन का निर्माण हो चुका है। रीइन्फोर्स्ड अर्थ (आरई) वॉल पैनल का काम 90 प्रतिशत तथा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का काम 85 प्रतिशत पूरा हो गया है।

वहीं, पलस्पे खंड में 21 पाइल-ग्रुप फाउंडेशन में से 15 का निर्माण पूरा हुआ है। यहां नींव का काम 71 प्रतिशत और पिलर निर्माण 38 प्रतिशत तक पहुंचा है। गर्डर कास्टिंग पूरी हो चुकी है, जबकि आरई वॉल पैनल का 90 प्रतिशत काम पूरा है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जारी है।

ओवरब्रिज का निर्माण जारी

एयरपोर्ट, बंदरगाह और औद्योगिक क्षेत्रों को भी फायदा

यह कॉरिडोर केवल मुंबई-पुणे यात्रा को तेज करने तक सीमित नहीं है। इससे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच बेहतर होगी। साथ ही मुंबई-पुणे-बेंगलुरु मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की ओर जाने वाले NH-348 पर यातायात का बेहतर वितरण संभव होगा। इससे मालवाहक वाहनों और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

परियोजना की खास इंजीनियरिंग विशेषता इसका तीसरे स्तर का एलिवेटेड निर्माण है, जिसे मौजूदा सड़कों और पुलों के ऊपर विकसित किया जा रहा है। इससे उपलब्ध सड़क क्षेत्र का अधिकतम उपयोग करते हुए यातायात को निर्बाध रखने की योजना है।

मुंबई इन 59 मिनट्स’ विजन को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार यह कनेक्टर महाराष्ट्र के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को जोड़ने, निवेश आकर्षित करने और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं एमएमआरडीए अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के मुताबिक, परियोजना से यात्रियों का समय बचेगा और पनवेल के आसपास जाम का दबाव घटेगा।

वहीं, महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने 67 प्रतिशत प्रगति को महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह कॉरिडोर अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बीच की अहम कड़ी को पूरा करेगा।

मुंबई इन 59 मिनट्स’ विजन

एमएमआरडीए का यह प्रोजेक्ट ‘मुंबई इन 59 मिनट्स’ विजन का हिस्सा है, जिसके तहत मेट्रो, एक्सप्रेसवे, सुरंगों और रिंग रोड को एकीकृत कर मुंबई महानगर क्षेत्र में तेज और निर्बाध परिवहन नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में घुला सियासी धुआं, पंजाब पर आरोपों की आतिशबाजी! खेतों में आग किसने लगाई?