अशोक खराट फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन डिटेल्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ashok Kharat Fraud Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया खुलासा, फर्जी अकाउंट से करोड़ों का खेल

Ashok Kharat Fraud Case ED Probe: अशोक खरात मामले में ईडी जांच के दौरान फर्जी बैंक खातों और करोड़ों के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर जांच और तेज हो गई है।

अपूर्वा नायक

Ashok Kharat Fraud Case ED Probe: यौन शोषण व वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात को लेकर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा ने नए दावे किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक ईडी की पूछताछ में प्रतिभा ने माना है कि उन्होंने अपने अलावा बेटे तन्मय के आधार व पैन कार्ड खरात को दिए थे लेकिन इसका दुरुपयोग किया गया। प्रतिभा ने कहा कि मैंने ये दस्तावेज धार्मिक कार्यों के लिए दिए थे, लेकिन खरात ने इसका दुरुपयोग करते हुए मेरे नाम से फर्जी बैंक अकाउंट खोल लिए।

रूपाली चाकणकर की बहन से ईडी ने सोमवार को 8 घंटे पूछताछ की थी इस दौरान उन्होंने खरात के साथ किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने से साफ तौर से इनकार किया।

करोड़ों रुपए के हुए लेन-देन

खरात पर आरोप है कि उसने प्रतिभा चाकणकर व उनके बेटे के नाम पर खोले गए अकाउंट के जरिए अहिल्यानगर स्थित समता क्रेडिट सोसायटी में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इन दोनों के अकाउंट के जरिये करोड़ों के लेन-देन हुए। ईडी यह जानना चाहती है कि क्या ये सारे लेन-देन प्रतिभा की, सहमति से हो रहे थे। क्या इन सभी ट्रांजेक्शन के लिए उन्हें खरात ने अलग से कोई कमीशन दिया था?

ईडी ने रूपाली की बहन को घेरा

इन तमाम सवालों को लेकर ईडी ने प्रतिभा को घेरा, लेकिन उसने पूरा ठीकरा खरात पर फोड़ते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक इंडी, प्रतिभा के जवाबों से खुश नहीं है और उन्हें जल्द ही दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। जांच में पता चला है कि खरात करीब 134 फर्जी अकाउंट के जरिये अपने गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?