दुर्गापूजा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: दुर्गा पूजा और छठ की तैयारियां पूरी, अष्टमी-नवमी को रात 12 बजे तक कार्यक्रम की मंजूरी

IT Minister Ashish Shelar ने BMC को दुर्गा पूजा, दिपावली और छठपूजा के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही अब रामलीला उत्सव के लिए 100 रुपये के परमिट में परमिशन दी जाएगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: इस वर्ष दुर्गा पूजा, रामलीला और छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, अष्टमी और नवमी को रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाए जा सकेंगे। रामलीला मंडलों को 100 रुपये में अनुमति और छठ पर्व के लिए 82 स्थानों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी।

इस संबंध में सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने बीएमसी प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए हैं। मंत्री शेलार ने मंगलवार को बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी, मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त, सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारियों और रामलीला, छठ पूजा, दुर्गा उत्सव के विभिन्न संगठनों के साथ संयुवत बैठक की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। रात 12 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंडलों को अनुमति लेनी होगी।

नवरात्र उत्सव के लिए सरकार ने कसी कमर

यातायात पुलिस को उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। रामलीला उत्सव के लिए सौ रुपये के परमिट में अनुमति दी जाएगी, जहां रामलीला हो रही है, वहां प्रवचन या आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए अस्थाई निर्माण कार्य किया जा सकेगा, इसके लिए रामलीला से याच दिन पहले अनुमति दी जाएगी। मुंबई में भी छठ पूजा का त्यौहार 82 प्रमुख स्थानों घर मनाया जाता है। इसलिए पूजा के लिए कृत्रिम झीलों और प्राकृतिक जल की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

शेलार का मनपा प्रशासन को निर्देश

  • नवरात्रि उत्सव को भव्य स्य से सफल बनाने के लिए केवल 100 रुपये का लाइसेंस शुल्क लेकर एकल-खिड़की योजना के तहत आने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने कर निर्णय लिया गया है।
  • कृत्रिम तालाबों में छोटी मूर्तियों और छह फीट से ऊपर की सभी मूर्तियों को पारंपरिक तरीके से विसर्जित करने की विधि पर चर्चा की गई है। मुंबई सहित पूरे राज्य में रामलीला उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब