आशा भोसले गुनगुनाती हुई (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

आखिरी बार गुनगुनाती आशाताई...मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं

Ashish Shelar Share Asha Bhosle Video: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस। आशीष शेलार ने शेयर किया उनके गीत गुनगुनाने का आखिरी वीडियो।

प्रिया जैस

Asha Bhosle Death News: भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का निधन हो गया। जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत पर देश को गहरा सदमा लगा। आशा भोसले के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने भावुक पोस्ट शेयर कर दुख जताया। कुछ दिन पहले आशा जी से हुई उनकी मुलाकात का उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में वह आखिरी बार गुनगुनाती हुई नजर आ रही है।

आशीष शेलार ने अपनी पोस्ट में भावुक संदेश लिखा। सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी ज़िंदगी की दौलत चली गई! जिसके पास सहे हुए दुखों का खुशी भरा गाना गाने की ताकत थी। जिसने "जय शारदे... वागेश्वरी" प्रार्थना गाई... जिसने कैबरे, लावणी, भक्ति गीत, ओवी, और अभंग के साथ-साथ इमोशनल गाने और फ़िल्मी गाने भी ज़बरदस्त ताकत से गाए... जिसने भाषा की बेड़ियां तोड़कर 20 से ज़्यादा भाषाओं में गाया।"

आशाताई हमें छोड़कर चली गई

उन्होंने आगे लिखा, "जिसने अपनी ज़िंदगी में आने वाली हर मुश्किल को आसानी से जीता और जिसने भाऊ बीज पर अमर ओवी "सोनियाच्या ताति उज्ल्या ज्योति..." गाया आशाताई हमें छोड़कर चली गई।

आशीष शेलार ने आगे लिखा, "मेरे लिए, मैंने आज अपनी प्यारी बहन को खो दिया है। सरस्वती की वीणा की असली झंकार आज शांत हो गई है। उसने मुझे एक भाई के तौर पर बेशुमार प्यार दिया। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैंने आज क्या खोया है लेकिन मेरी ज़िंदगी की दौलत आज खो गई है। उसकी अनगिनत मुलाकातें मेरे दिल में बसी हैं। कुछ दिन पहले की यह यादगार मुलाकात!"

कैंडी ब्रीच अस्पताल में थी भर्ती

आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से संगीत जगत में शोक का माहौल है। उन्हे कुछ दिनों पहले सीने में संक्रमण के कारण कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक आने के बाद बीते दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला