आरोग्यसंपन्न वारी ऐप- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, 'आरोग्यसंपन्न वारी' ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ

Ashadhi Wari Health Campaign: आषाढ़ी वारी 2026 में महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार एयर एम्बुलेंस और 'आरोग्यसंपन्न वारी' ऐप की सुविधा शुरू की।

आंचल लोखंडे

Aarogyasampann Wari App: आषाढ़ी वारी 2026 में राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए अब तक का सबसे व्यापक स्वास्थ्य अभियान चलाते हुए पहली बार एयर एम्बुलेंस और 'आरोग्यसंपन्न वारी' वेब ऐप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। अभियान के तहत 7.47 लाख से अधिक वारकरियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और उपचार दिया गया, जबकि 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने वेब ऐप के माध्यम से एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ उठाकर सुरक्षित और सुगम वारी का अनुभव प्राप्त किया।

आषाढ़ी वारी 2026 के दौरान राज्य सरकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने 'भक्ति विठोबा की, सेवा स्वास्थ्य की' संकल्पना को साकार करते हुए वारकरी श्रद्धालुओं के लिए अब तक का सबसे व्यापक स्वास्थ्य अभियान चलाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत 7 लाख 47 हजार 178 वारकरियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।

7.47 लाख वारकरियों को मुफ्त इलाज

पालखी मार्ग और पंढरपुर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 7 लाख 42 हजार 731 ओपीडी रोगियों का उपचार किया गया, 4,447 मरीजों को भर्ती कर इलाज मिला और 1,600 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। अभियान के दौरान 40,933 बुखार, 23,102 तीव्र श्वसन संक्रमण, 19,477 दस्त, 11,486 उच्च रक्तचाप, 9,973 मधुमेह, 5,455 पेचिश, 214 सड़क दुर्घटना, 51 हृदयाघात, 365 श्वानदंश, एक सर्पदंश तथा तीन टीबी मरीजों सहित लाखों श्रद्धालुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया।

मुहैया कराई गई हैं ये सुविधाएं

वारकरियों की सुविधा के लिए पालखी मार्ग पर 353 एम्बुलेंस, 69 अत्याधुनिक आईसीयू, 156 'आपला दवाखाना', 215 आरोग्यदूत, 3,087 चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी और 302 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए। पहली बार एयर एम्बुलेंस सेवा, 24 घंटे आईसीयू, महाआरोग्य शिविर, मुफ्त चश्मा वितरण, जल स्रोतों का कीटाणुशोधन, डेंगू-मलेरिया रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और डिजिटल मैपिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

ऐप के इस्तेमाल से एयर एंबुलेस सेवा का लाभ

इस वारी की विशेष उपलब्धि 'आरोग्यसंपन्न वारी' वेब ऐप रही, जिसे मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से विकसित किया। 1 लाख 8 हजार 38 वारकरी श्रद्धालुओं ने इस ऐप का उपयोग कर एम्बुलेंस, डॉक्टर, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल और अन्य जरूरी सेवाओं की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त की। विभाग का कहना है कि इस डिजिटल पहल ने आपातकालीन सहायता को तेज, यात्रा को सुरक्षित और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाकर वारी को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया।

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा