रेलवे की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

आषाढ़ी एकादशी पर मध्य रेल चलाएगी 2 विशेष ट्रेनें, दादर से पंढरपुर के बीच मिलेगी सुविधा; देखें शेड्यूल

Ashadhi Ekadashi Special Trains: आषाढ़ी एकादशी मेले के लिए मध्य रेलवे दादर से पंढरपुर के बीच 2 विशेष ट्रेनें चलाएगी। जानें ट्रेन शेड्यूल, रूट, स्टॉपेज और टिकट बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Ashadhi Ekadashi 2 Special Trains Dadar To Pandharpur: पंढरपुर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध आषाढ़ी एकादशी मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। आषाढ़ी मेले के दौरान यात्रियों और वारकरियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल द्वारा दादर और पंढरपुर के बीच 2 विशेष आषाढ़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से पंढरपुर जाने वाले भक्तों का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा।

मुंबई से चलेगी स्पेशल

  • मध्य रेल के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार आषाढ़ी मेला निमित्त
  • दादर–पंढरपुर–दादर विशेष दो सेवाएं उपलब्ध होंगी।
  • गाड़ी संख्या 01045 विशेष दादर से 24 जुलाई 2026 को 12:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन रात में 9:15 बजे पंढरपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01046 विशेष पंढरपुर से 26 जुलाई 2026 को रात 12:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 11:45 बजे दादर पहुंचेगी।

यहां स्टॉपेज

विशेष ट्रेन ठाणे, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौंड तथा कुर्डुवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इनकी संरचना 2 वातानुकूलित 3 -टिअर कोच,10 शयनयान कोच,4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच,2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगी। गाड़ी संख्या 01045 एवं 01046 के लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर प्रारंभ कर दिया गया है।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय की विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप डाउनलोड करें अथवा भारतीय रेलवे की पूछताछ वेबसाइट देखने की अपील की गई है।

रेलवे प्रशासन की यात्रियों से अपील

उल्लेखनीय है कि हर साल आषाढ़ी एकादशी पर लाखों वारकरी और श्रद्धालु भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पंढरपुर पहुंचते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए मध्य रेलवे द्वारा स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल, सहायता केंद्र और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपना आरक्षण कराएं और यात्रा के दौरान आधिकारिक ऐप्स व वेबसाइट का ही उपयोग करें।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू