प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

दक्षिण मध्य मुंबई सीट पर जीते अनिल देसाई, राहुल शेवाले को जनता ने सिखाया सबक

मराठा व मुस्लिम मतदाताओं ने अनिल देसाई को जीता कर यह साफ़ संकेत दिया है कि उनकी नज़र में ठाकरे की शिवसेना ही असली सेना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि,शिवसेना भवन दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र में आता है और दादर क्षेत्र में शिवसेना का शुरू से दबदबा रहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा सीट से उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशी अनिल देसाई ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना उम्मीदवार और 2 बार सांसद रहे राहुल शेवाले को करारी शिकस्त दी है। मुंबई की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक दक्षिण मध्य पर असली बनाम नकली शिवसेना की लड़ाई थी, इस सीट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की साख दांव पर लगी हुई थी। हालांकि मराठा व मुस्लिम मतदाताओं ने अनिल देसाई को जीता कर यह साफ़ संकेत दिया है कि उनकी नज़र में ठाकरे की शिवसेना ही असली सेना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि,शिवसेना भवन दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र में आता है और दादर क्षेत्र में शिवसेना का शुरू से दबदबा रहा है। इसलिए इस संसदीय क्षेत्र के नतीजे पर सबकी नजर थी। दादर और माहिम क्षेत्रों में जहां शिवसेना का जन्म हुआ और विकास हुआ, वहां ठाकरे के उम्मीदवार की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गया है।

50 हजार के ज्यादा अंतर से जीते देसाई

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अनिल देसाई को 3 लाख 95 हजार 138 वोट मिले हैं, तो वहीं राहुल शेवाले को 3 लाख 41 हजार 754 में संतुष्ट होना पड़ा है। देसाई ने 53 हजार 384 वोटों के भारी जीत से जीत हासिल की है। इससे पहले देसाई राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। जबकि राहुल शेवाले सिटींग एमपी थे।

कांटे का मुकाबला

देसाई और शेवाले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट के उम्मीदवारों को गद्दार बताते हुए लोगों से सबक सिखाने की अपील की थी। इसका असर इस चुनाव परिणाम में देखने को मिला। जानकारों का कहना है कि यूबीटी के प्रति लोगों की सहानुभूति और उद्धव ठाकरे के प्रति मुस्लिम समुदाय और मराठी समाज के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने देसाई को इस चुनाव में जीत दिलाई है।

मुंबई दक्षिण-मध्य लोकसभा सीट में अणुशक्ति नगर, चेंबूर, सायन कोलीवाड़ा, वडाला, माहिम, धारावी विधानसभा सीटें आती हैं। यहां पर 5 वे चरण के तहत 20 मई को वोटिंग हुई थी।  अगर इस क्षेत्र के मतदाताओं की बात करें तो कुल 15,47,885 मतदाता है, जिसमे 8,53,801 पुरुष और 6,94,084 महिलाएं शामिल हैं।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर

भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

15 सितंबर को क्यों मनता है इंजीनियर्स डे, कौन थे एम. विश्वेश्वरैया, जानें राष्ट्र निर्माण में क्या था योगदान

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो