Sunetra Pawar Meets Amit Shah Mumbai (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

पुणे की बैठक छोड़ मुंबई दौड़ीं सुनेत्रा पवार, अमित शाह के साथ राज्यसभा चुनाव की सीटों पर होगा फाइनल फैसला

Amit Shah Mumbai Visit: राज्यसभा चुनाव से पहले अमित शाह और सुनेत्रा पवार की मुंबई में मुलाकात। पार्थ पवार की उम्मीदवारी और महायुति की रणनीति पर होगी अहम चर्चा।

अनिल सिंह

Sunetra Pawar Meets Amit Shah: महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा चुनाव की आहट के बीच हलचलें तेज हो गई हैं। दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय चर्चा के बाद अब देश के गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी (अजित गुट) की अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बीच मुंबई में एक महत्वपूर्ण मुलाकात होने जा रही है। इस बैठक को आगामी राज्यसभा चुनावों की रणनीति और महायुति के भीतर सीटों के तालमेल के लिहाज से बेहद निर्णायक माना जा रहा है।

सुनेत्रा पवार ने पुणे में होने वाली अपनी पार्टी की पूर्व निर्धारित बैठक छोड़कर अचानक मुंबई का रुख किया, जिसने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

पुणे की बैठक छोड़ मुंबई रवाना हुईं सुनेत्रा पवार

आज पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव और स्थानीय संगठन पर चर्चा होनी थी। हालांकि, सुनेत्रा पवार इस बैठक में शामिल नहीं हुईं और अमित शाह से मुलाकात के लिए तुरंत मुंबई रवाना हो गई। उनकी अनुपस्थिति में बैठक की कमान विधायक दिलीप वलसे पाटिल, सुनील शेल्के और मंत्री दत्तात्रेय भारणे ने संभाली। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि बैठक में मंथन जरूर हुआ है, लेकिन जिला परिषद के पदों को लेकर अंतिम फैसला सुनेत्रा पवार ही लेंगी।

राज्यसभा चुनाव और पार्थ पवार की उम्मीदवारी

राज्यसभा चुनाव में अब महज 15 दिन का समय शेष है। एनसीपी ने पहले ही पार्थ पवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुनावी बिसात बिछा दी है। दूसरी ओर, शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा अभी भी अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अमित शाह और सुनेत्रा पवार की इस मुलाकात में पार्थ पवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए 'प्रेफरेंशियल वोटिंग' और सहयोगियों के बीच मतों के हस्तांतरण पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

महायुति के भीतर भविष्य की रणनीति

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक केवल राज्यसभा तक सीमित नहीं है। अमित शाह का मुंबई दौरा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और महायुति के समन्वय को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। चूंकि सुनेत्रा पवार अब पार्टी की मुख्य कमान संभाल रही हैं, इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनका सीधा संवाद गठबंधन की स्थिरता के लिए जरूरी माना जा रहा है। बैठक के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि भाजपा और शिवसेना अपने कोटे की सीटों के लिए किन चेहरों पर दांव लगाने जा रही हैं।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर