केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

शाह का वादा पूरा! किसानों के लिए राहत पैकेज पर लगी मुहर, महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिए 1950 करोड़

Flood Relief Fund Approval: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित राज्यों को राहत देते हुए महाराष्ट्र को 1,566.40 करोड़ और कर्नाटक को 384.40 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की।

आकाश मसने

Relief Funds For Flood Victims: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया था। इसे पूरा करते हुए शाह ने महाराष्ट्र और कर्नाटक को अग्रिम राशि के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दे दी है।

यह राशि 2025-26 के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष में केंद्र के हिस्से की दूसरी किस्त है। इसमें से 384.40 करोड़ रुपये कर्नाटक और 1,566.40 करोड़ रुपये महाराष्ट्र के लिए आवंटित किए हैं। इससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दी जा सकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

आपदा पीड़ित सर्वोपरि

इस साल केंद्र ने एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और राष्ट्रय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे आपदा पीड़ितों को मदद मिल सकी है।

अमित शाह ने किया था मदद का वादा

बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान पर केंद्र की ओर से पर्याप्त मदद देने का आश्वासन दिया था।

महाराष्ट्र के दौरे के दौरान गृह मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ लंबी बैठक की थी। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि महाराष्ट्र सरकार को प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट भेजनी होगी, ताकि केंद्र सरकार किसानों को उचित सहायता प्रदान कर सके।

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत