बिल्डर अरेस्ट (pic credit; social media) 
मुंबई

नालासोपारा में अल्फिया इमारत टेढ़ी, 75 परिवारों को खाली कराया, बिल्डर गिरफ्तार

Nalasopara News: नालासोपारा पूर्व में अल्फिया इमारत टेढ़ी होने से हड़कंप मच गया। 75 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। मनपा ने राहत व्यवस्था की, जबकि पुलिस ने बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: विरार में हाल ही में चार मंजिला इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत हुई थी और लोग अभी उस दर्दनाक हादसे से उबर भी नहीं पाए थे कि नालासोपारा पूर्व के रहमत नगर इलाके में एक और इमारत ने खतरे की घंटी बजा दी। यहां स्थित अल्फिया नामक इमारत का बीम टेढ़ा होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वसई विरार महानगरपालिका और तुलिंज पुलिस ने पूरी इमारत खाली करा दी। अल्फिया से सटी सबा नामक इमारत को भी एहतियातन खाली कराया गया। दोनों इमारतें करीब 15 साल पुरानी बताई जा रही हैं। इनमें कुल 75 परिवार रहते हैं। मनपा ने हाल ही में अल्फिया इमारत को सी-2 श्रेणी की नोटिस जारी की थी, जो खतरनाक इमारतों की सूची में आती है।

मनपा प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। कुछ परिवारों को नजदीकी लॉन और कुछ को क्षेत्र स्थित मस्जिद में ठहराया गया है। साथ ही उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।

इस मामले की जानकारी सबसे पहले स्थानीय निवासी अमजद अली समानी भुट्टो ने प्रशासन को दी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे बीम टेढ़ा होने की खबर लगते ही उन्होंने पुलिस और मनपा को सूचित किया। सूचना मिलते ही टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू किया।

तुलिंज पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिल्डर इजहार शेख को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है।

लगातार हो रही इमारतों से जुड़ी घटनाओं ने इलाके के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। रहिवासी अब प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी बड़ी त्रासदी को टाला जा सके।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच