अभिनेत्री अदिति शर्मा सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप

Mumbai Aditi Sharma FIR: अभिनेत्री अदिति शर्मा ने पति अभिनीत कौशिक और ससुराल वालों के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और स्त्रीधन के दुरुपयोग की FIR दर्ज कराई।

रूपम सिंह

Mumbai Celebrity Aditi Sharma Domestic Violence: टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर 31 जुलाई को तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिकायत में अदिति शर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, चरित्र पर संदेह जताने और उनके स्त्रीधन (शादी के गहनों) के कथित दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन एक्टिंग क्लास से शुरू हुई थी पहचान

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, अदिति शर्मा और अभिनीत विद्यानंद कौशिक की मुलाकात जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी।

समय के साथ दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी का निर्णय लिया गया।

शादी से पहले लिव-इन में रहे, फिर की शादी

शिकायत के मुताबिक, दोनों सितंबर 2024 में गोरेगांव पश्चिम स्थित एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।

इसके बाद 12 नवंबर 2024 को परिवारों की सहमति से दोनों ने विवाह किया। अब अदिति शर्मा अभिनेत्री ने वैवाहिक जीवन में कथित प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा