अभिजीत दिपके   (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Abhijeet Dipke Press Conference: अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का ऐलान किया है। जानिए बदले रुख और इस पूरे घटनाक्रम की पूरी खबर।

गोरक्ष पोफली

Abhijeet Dipke Statement On Maharashtra Police: सोशल मीडिया पर सक्रिय और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके के एक हालिया बयान ने महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली को लेकर इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। अब तक पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मक रुख दिखाने वाले दिपके के अचानक बदले सुरों ने सभी को हैरान कर दिया है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक छोटे लेकिन गंभीर मैसेज में उन्होंने पुलिस के प्रति अपनी निराशा व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

महाराष्ट्र पुलिस के प्रती निराशा और घोषणा

अभिजीत दिपके ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा- अभी एहसास हुआ कि महाराष्ट्र पुलिस भी उतनी परफेक्ट नहीं है। कल दोपहर 12 बजे अपने घर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

यानी, उन्हें अब जाकर यह अहसास हुआ है कि महाराष्ट्र पुलिस उतनी भी परफेक्ट नहीं है, जितना कि समझा जाता था। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखने और स्थिति को सार्वजनिक करने के लिए कल दोपहर 12 बजे अपने छत्रपति संभाजीनगर स्थित निवास स्थान से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

सोशल मीडिया पर चर्चा और सस्पेंस

दिपके के इस सार्वजनिक बयान के सामने आते ही डिजिटल गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और इस बात को लेकर भारी उत्सुकता बनी हुई है कि वे इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस प्रशासन को लेकर क्या नया खुलासा करने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि हाल ही में गांधी जयंती के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क क्षेत्र में आयोजित विरोध प्रदर्शनों, उसमें हुए जमावड़े और तत्पश्चात दर्ज हुई पुलिस एफआईआर की पृष्ठभूमि के कारण ही दिपके के रुख में यह बदलाव आया हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है सभी नजरें

अभिजीत दिपके द्वारा कल दोपहर (6 अक्टूबर) 12 बजे बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि महाराष्ट्र पुलिस को लेकर आए इस बदलाव और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के पीछे के मुख्य कारण क्या हैं।

अब सभी की नजरें कल दोपहर 12 बजे होने वाले उनके संबोधन पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कौन से सवाल उठाते हैं या किसी नए घटनाक्रम का आगाज़ करते हैं।

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला