नवी मुंबई में 12,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट (pic credit; social media) 
मुंबई

नवी मुंबई में लगेगा 12 हजार करोड का सेमीकंडक्टर प्लांट, RRP को मिली जमीन, तेंदुलकर का भी निवेश

Navi Mumbai News: नवी मुंबई में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब यूनिट लगाई जाएगी। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को 100 एकड़ जमीन मिल चुकी है और 2026 तक परियोजना का पहला चरण शुरू होगा।

सोनाली चावरे

Navi Mumbai Semiconductor Hub:  महाराष्ट्र में मेक इन इंडिया का बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। नवी मुंबई अब सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर है। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर फैब यूनिट लगाने के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। खास बात यह है कि इस मेगा प्रोजेक्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी निवेशक हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स को यह सहमति पत्र सौंपा। कंपनी का कहना है कि उसने दुनिया की सबसे पुरानी और स्थापित सेमीकंडक्टर कंपनियों में से एक की फैब इकाई को टेक्सास (अमेरिका) के शेरमैन से स्थानांतरित करने का फैसला किया है। यह यूनिट अब नवी मुंबई में स्थापित होगी।

फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए हर स्तर पर सहयोग देगी। चाहे बुनियादी ढांचा हो, नीतिगत समर्थन या स्किल डेवलपमेंट, सरकार हर संभव मदद देने को तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत को सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स ने जानकारी दी है कि इस फैब यूनिट की लागत करीब 12,035 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना एशिया की सबसे बड़ी और उन्नत फैब में से एक होगी। इसकी क्षमता हर महीने 1 लाख 25 हजार वेफर्स बनाने की होगी। कंपनी का लक्ष्य है कि अगले छह महीने के भीतर विनिर्माण कार्य शुरू किया जाए।

परियोजना का पहला चरण वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद है। आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन राजेंद्र चोडणकर ने कहा कि यह अधिग्रहण भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

यह प्रोजेक्ट भारत की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को नई पहचान देगा और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों अवसर पैदा करेगा। नवी मुंबई को इससे वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मानचित्र पर जगह मिलने की पूरी संभावना है।

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा