वारिस पठान (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

महज 25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत...भारतीय सेना के जबरदस्त कारनामे से गदगद हुए वारिस पठान, महिला कर्नल को किया सैल्यूट

Waris Pathan on Operation Sindoor: पहलगाम हमले का बदला लेने भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों ध्वस्त किया। इस हमले के बाद वारिस पठान ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की और बोले हम पहले दिन से मोदी के साथ है।

प्रिया जैस

मुंबई: पहलगाम हमले का बदला लेने भारतीय सेना ने 6-7 मई के दरमियां ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस हमले में भारतीय सेना ने 90 से भी ज्यादा आतंकवादियों को ढेर किया। भारतीय सेना के इन प्रयासों की देश भर में प्रशंसा की जा रही है। भारतीय सेना की इस सफलता पर एआईएमआईए के वरिष्ठ नेता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर वारिस पठान ने इस साहसिक मिशन में शामिल जांबाज सैनिकों को सलाम किया है। साथ ही 'पाकिस्तान मुर्दाबाद! भारत जिंदाबाद! जय हिंद!' के नारे लगाए है। वारिस पठान ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है।

वारिस पठान ने भारतीय सेना को मुबारकबाद देते हुए सलाम किया है और लिखा कि हमारी भारतीय सेना के जांबाज सिपाहियों को सलाम है, जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर घुसकर सिर्फ 25 मिनट में पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी कैंप्स को नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने बिना किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाए आतंकवादियों को खदेड़ कर रख दिया।

देश की जनता PM मोदी के साथ - वारिस पठान

वारिस पठान ने इस कार्रवाई पर कहा कि हम पहले दिन से ही पीएम मोदी और सरकार के साथ है। मै हमारी भारतीय सेना को सलाम करता हूं। इस कार्रवाई पर मैं पार्टी और सेना को शुभकामनाएं देता हूं। आज पूरा देश एकजुट होकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के साथ खड़ी है। हम साथ थे, हैं और रहेंगे।" मैं वो नहीं हूं…शिंदे की शिवसेना में ‘एंट्री’ को लेकर जमकर विवाद, 5 नेताओं ने शामिल होने से किया साफ इनकार

महिला अधिकारियों को स्पेशल सैल्यूट - वारिस पठान

वारिस पठान ने ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी देने वाली सेना की 2 महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को भी सलाम किया। वारिस पठान ने अपने ट्वीट में महिला कर्नल को स्पेशल सैल्यूट देते हुए कहा, भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए स्पेशल सैल्यूट और धन्यवाद कर्नल सोफिया क़ुरैशी और व्योमिका सिंह! आपने हमारे देश को गर्व महसूस कराया है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला