मुंबई में बारिश की सांकेतिक फोटो (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

Mumbai Rain: अलर्ट के तीन दिन! मुंबई में फिर लौटेगी आफत की बारिश, हवामान विभाग ने जारी की चेतावनी

Mumbai Rain Update: मुंबई में आफत की बारिश जारी। IMD ने 22 जुलाई तक ठाणे और मुंबई के लिए जारी किया यलो अलर्ट। जलाशयों का जलस्तर बढ़कर हुआ 52.39 प्रतिशत। प्रशासन ने दी सुरक्षित रहेने की सलह।

गोरक्ष पोफली

Mumbai Rain Yellow Alert: मुंबई की धड़कन कही जाने वाली बारिश एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार है। पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद, मायानगरी में बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया है। भारतीय हवामान विभाग ने मुंबईकरों के लिए अगले तीन दिनों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हवामान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 जुलाई से 22 जुलाई 2026 के बीच मुंबई और ठाणे जिले में बारिश का जोर काफी बढ़ने वाला है। विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। यह चेतावनी उस समय आई है जब शहर के कुछ हिस्सों में महज दो घंटों के भीतर 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो आने वाले संकट की एक छोटी सी झलक मात्र है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अगले कुछ दिनों तक मुंबई और उसके उपनगरों में आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि शहर में मध्यम से भारी बारिश की रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर अत्यंत जोरदार बारिश की भी संभावना है। यह स्थिति केवल मुंबई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के कारण महाराष्ट्र सहित देश के 17 राज्यों में मुसलाधार बारिश का अनुमान लगाया गया है।

जलाशयों के लिए अच्छी खबर

भले ही बारिश शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकती है, लेकिन मुंबई की प्यास बुझाने वाले जलाशयों के लिए यह राहत की खबर लेकर आई है। पिछले 24 घंटों की बारिश के कारण मुंबई शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जलस्तर बढ़कर 52.39% हो गया है। अकेले पिछले एक दिन में इन जलाशयों के स्टॉक में 1.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो आने वाले समय में पानी की किल्लत को कम करने में मदद करेगी।

प्रशासन की चेतावनी: समुद्र से रहें दूर

बृहन्मुंबई महानगरपालिका और मौसम विभाग ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के साथ-साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी संभावना है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नागरिक समुद्र तटों से दूर रहें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

हाई टाइड का समय

  • 19 जुलाई: दोपहर 3:40 बजे (4.37 मीटर ऊंची लहरें)
  • 20 जुलाई: तड़के 4:00 बजे (3.75 मीटर ऊंची लहरें)

मुंबई में बारिश का यह नया दौर जनजीवन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सुरक्षित रहें और आधिकारिक अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं