मुंबई एसी लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Mumbai AC Local: 16 दिनों में 6.40 लाख यात्री! हार्बर लाइन AC लोकल ट्रेन ने तोड़े रिकॉर्ड

Mumbai Local Train: मुंबई हार्बर लाइन पर शुरू AC लोकल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 16 दिनों में 6.40 लाख यात्रियों ने सफर किया और 2.38 करोड़ की कमाई हुई। अवैध यात्रा पर 2.50 लाख का जुर्माना वसूला गया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai AC Local Train Passenger Data: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल की यात्रा को अपग्रेड किए जाने का काम तेजी से हो रहा है। खुले दरवाजे वाली आम लोकल में पिक अवर में होने वाली भारी भीड़ और दुर्घटनाओं से बचने के लिए बंद डिब्बे और एसी लोकल को प्राथमिकता दी जा रही है।

हार्बर पर एसी लोकल को रेस्पॉन्स

हार्बर लाइन में नई शुरू हुई AC लोकल सर्विस को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। बताया गया कि गत 26 जनवरी को हार्बर लाइन पर AC लोकल शुरू हुई। 10 फरवरी 2026 तक, मात्र 16 दिनों में 6.40 लाख पैसेंजर ने AC लोकल से सफर किया है। इस तरह हर दिन औसतन 40,017 पैसेंजर एसी लोकल से कूल कूल यात्रा कर रहे हैं।

इस दौरान सेंट्रल रेलवे ने AC लोकल टिकटों की बिक्री से 2.38 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है, जो हर दिन औसतन 14.90 लाख रुपये है। इसमें सीजन टिकट से 1.79 करोड़ रुपये और यात्रा टिकट से 59 लाख रुपये शामिल हैं। सेंट्रल रेलवे 94 AC लोकल सर्विस चलाती है, जिनमें से 14 सर्विस 26 जनवरी 2026 को हार्बर लाइन पर शुरू की गई है।

हार्बर पर AC लोकल में टिकट चेकिंग अभियान

26 जनवरी से 10 फरवरी 2026 के दौरान, मुंबई डिवीजन की टिकट चेकिंग टीमों ने हार्बर लाइन AC लोकल में अवैध यात्रा के 810 मामलों में 2.50 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए। वैसे फाइनेंशियल ईयर 2025–26 (10 फरवरी 2026 तक) के दौरान, टिकट चेकिंग टीमों ने AC लोकल ट्रेनों (मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों) में अवैध रूप से यात्रा के 1.01 लाख मामलों का पता लगा कर 3.22 करोड़ रुपये पेनल्टी के तौर पर वसूले गए। मध्य रेल ने एसी लोकल में वैध टिकट के साथ यात्रा की अपील की है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह