घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति 
महाराष्ट्र

Nagpur News: घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति, साफ पानी के लिए दर-दर भटक रहे सैकड़ों लोग

Nagpur News: नागपुर में रोजाना बिजली गुल से हजारों नागरिक त्रस्त हैं। वहीं दूसरी ओर अब पीने के साफ पानी के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

सोनाली चावरे

नागपुर: नेताओं और अधिकारियों के भाषण सुनकर लगता है ‘स्वच्छ नागपुर, सुंदर नागपुर’ का सपना साकार हो गया है। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही बयां करती है। एक ओर जहां रोजाना बिजली गुल से हजारों नागरिक त्रस्त हैं वहीं दूसरी ओर अब पीने के साफ पानी के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

यही हाल प्रतापनगर क्षेत्र का हो गया है। यहां बड़ी आबादी को पीने का साफ पानी तक नहीं मिल रहा। सैकड़ों लोगों के घरों में नल से मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसी के साथ प्रतापनगर मेन पर फिर से पाइपलाइन लीकेज की जानकारी सामने आई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। इसके तहत मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह टेलीकॉमनगर, रामकृष्णानगर, गावंडे लेआउट, त्रिशरणनगर, शास्त्री लेआउट, ट्रस्ट कॉलोनी, सेंट्रल एक्साइज कॉलोनी और पायोनीर सोसाइटी में जलापूर्ति ठप रही।

इस तरह हुई पानी की दिक्कत

  • स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में सोमवार की शाम जलापूर्ति ठप रही।
  • मंगलवार की सुबह लोगों के घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति की गई।
  • मंगलवार की शाम दोबारा जलापूर्ति प्रभावित रही।
  • बुधवार की सुबह भी लोगों को पानी नहीं मिला।
  • सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी।
  • प्रतापनगर मेन पर पानी की पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया।

एक ओर जहां लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो रही है और मटमैला पानी मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। इस तरह की व्यवस्था को देखते हुए 24 घंटे पानी की योजना केवल बोल बचन नजर आ रही है।

आउटबाउंड कॉल सेंटर में 2.40 लाख लोगों से संपर्क

नागपुर महानगरपालिका और ऑरेंज सिटी वाटर ने आउटबाउंड कॉल सेंटर शुरू करने की पहल की है। इस केंद्र के जरिए नागरिकों को उनकी पानी से जुड़ीं समस्याओं को समझने के लिए कॉल किए जा रहे हैं। कॉल सेंटर के तहत सितंबर 2024 से मई 2025 के बीच करीब 2.40 लाख ग्राहकों से संपर्क किया गया है। जल आपूर्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए एनएमसी-ओसीडब्ल्यू हेल्पलाइन नंबर 1800 266 9899 पर संपर्क कर सकते हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?