प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो) 
महाराष्ट्र

MPSC प्रिलिम्स एग्जाम 2024 फिर हुआ पोस्टपोन, अब 21 जुलाई को होगी परीक्षा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की संशोधित परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 6 जुलाई के बजाए 21 जुलाई 2024 को होगी।एमपीएससी महाराष्ट्र सरकार और उसके सहयोगी संगठनों में नियुक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करता है।

अनिल सिंह
मुंबई: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमिशन (एमपीएससी) संयुक्त प्री परीक्षा की तारीख फिर टाल दी गई है। अब यह परीक्षा 6 जुलाई के बजाए 21 जुलाई 2024 को होगी। यह निर्णय प्रतियोगी परीक्षा समन्वय समिति ने लिया है, ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थी कुनबी पंजीयन लाभ उठा सकें।
आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों ने ओबीसी वर्ग से आवेदन करने के लिए समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे एमपीएससी ने स्वीकार कर लिया है। इस वजह से 6 जुलाई की तारीख को स्थगित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

भरे जाएंगे 524 पद

इससे पहले आयोग ने पिछले साल दिसंबर में अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 274 ग्रुप ए और बी पदों पर भर्ती के लिए एमपीएससी परीक्षा की अधिसूचना जारी की थी।  इसके लिए 29 दिसंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को होने वाली थी। लेकिन ईडब्ल्यूएस आरक्षण के कारण परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई थी। विभिन्न पदों की 524 रिक्तियां बढ़ा दी गई थी।

वर्ष 2025 से होगी वर्णनात्मक स्वरूप में परीक्षा

नया पाठ्यक्रम वर्ष 2023 से लागू होने वाला था, लेकिन विद्यार्थियों के विरोध के कारण इसे टाल दिया गया था। कई वर्षो से एमपीएससी की परीक्षा वर्णानात्मक स्वरूप में कराने की मांग हो रही थी। इस मांग को भी एमपीएससी ने स्वीकार कर लिया है। वर्ष 2025 से परीक्षा वर्णनात्मक स्वरूप में होगी।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत