मुंबई में लाउडस्पीकर विवाद 
महाराष्ट्र

मुंबई में मस्जिदों की सुरक्षा और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद, कांग्रेस दिलाएगी कानूनी मदद

BMC चुनाव के पहले मुंबई में मस्जिदों की सुरक्षा और लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हो रहा है। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय ने बैठक की, जिसका कांग्रेस ने समर्थन किया है।

सोनाली चावरे

मुंबई: शहर में मस्जिदों की सुरक्षा और लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिम समुदाय के उलेमा और जिम्मेदारों का सम्मेलन मंगलवार (3 जून) को साकीनाका में हुआ। इसमें कांग्रेस विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, सांसद वर्षा गायकवाड़ भी शामिल हुईं। मस्जिदों में लाउडस्पीकर की परेशानी को लेकर मुस्लिम समुदाय को मुंबई कांग्रेस का समर्थन मिला।

मौके पर तमाम उलेमा और नेताओं ने लोगों से बातचीत की। कांग्रेस नेता और विधायक असलम शेख ने कहा, महानगरपालिका के चुनाव आ रहे हैं, और कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर हमने तय किया कि पुलिस कमिश्नर से मिलना चाहिए। हमने कानून के तहत काम किया। मुस्लिम कानून के खिलाफ काम नहीं करता।

कोई आपसे कागज नहीं मांगेगा

उन्होंने आगे कहा, ''कुछ आपसे कागज मांगते हैं। आगे से कोई दिक्कत आए तो हमने अपने वकील रखें हैं। आपकी मदद करेंगे। MRCC के वकील आपके साथ होंगे। कोई आपसे कागज नहीं मांगेगा। हमने सभी से कहा है। हमारे लोग आपकी मदद करेंगे। जो जैसा जवाब मांगेगा, उसको वैसा जवाब देंगे। लोगों को समझ नहीं आता है कि कौन सा कागज। काम सही से करना है...हम सभी मस्जिद के साथ है। मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है जैसे हमारे त्योहार होते हैं वैसे ही होंगे। CM साहब ने खुद कहा है कि पुलिस से कुछ होता है तो बातचीत करें। हमने आपके लिए अच्छे वकील रखें हैं।

अमीन पटेल ने क्या कहा?

भायखला से विधायक अमीन पटेल कांग्रेस विधायक ने कहा, 'इस महफिल को देकर यकीन है, खुदा हमारे साथ है। कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं, पुलिस स्टेशन जाकर। तब वर्षा गायकवाड़ ने हम सभी के साथ मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिली। हमने पूछा क्या हमारे लोग पुलिस के साथ जा सकते हैं। क्या पुलिस प्रेशर में आ सकती है। CP ने कहा नहीं। कोई कितना भी प्रेशर करे पुलिस धार्मिक स्थानों पर नहीं जाएगी। पुलिस आएगी और तनाव होगा। हमने हमेशा शांति का रास्ता चुना है। कल बड़ी मस्जिद में मीटिंग हुई।

उन्होंने आगे कहा, कहीं लाउडस्पीकर की आवाज ज्यादा होती है, पुलिस बैठकर बात करेगी। फिर पेपर मांग रहे थे। हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने भी कहा कि पुलिस से बात करेंगी। हमारी तरफ से कानून नहीं तोड़ा जाता। मुंबई कांग्रेस की एक टीम है, वकीलों की जो आपके लिए काम कर रही है। आपकी कोई परेशानी होती है, तो आप बात करें।

कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने क्या कहा?

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, बकरीद को लेकर कल हमने देवनार का दौरा किया। कुर्बानी के लिए सोसायटी का NOC है, तो बीएमसी को क्या परेशानी है। कल घाटकोपर की सोसाइटी को लेकर भी बात हुई। मैं इतना ही कहती हूं, देश धर्मनिरपेक्ष है, लेकिन हर बात पर धर्म आ गया है। आपने मेरा साथ दिया और मैं आपके साथ हूं। हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे भी बात की। सभी विषयों पर हमारी बात हुई। मुंबई कांग्रेस की लीगल टीम भी आपके साथ है। आपसे वादा है कि अगली बकरीद से पहले देवनार को आधुनिक बना देंगे। देश में अलग प्रकार की राजनीति हो रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला