(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

मंत्री अनिल पाटिल 24 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, समर्थकों से भारी संख्या में मौजूद रहने की अपील

मंत्री अनिल पाटिल घटक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महायुति की ओर से उम्मीदवारी दाखिल करेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने 24 अक्टूबर का दिन चुना है।

रीना पंवार

अमलनेर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यहां की 288 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होने हैं। इसके लिए 22 अक्टूबर से नामांकन फॉर्म दाखिल करना शुरू हो गया है। नामांकन भरने के लिए यहां अधिकतर उम्मीदवार समय का चयन कर रहे हैं। राज्य के राहत और पुनर्वास मंत्री और अमलनेर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अनिल भाईदास पाटिल भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से महागठबंधन से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे हैं।

मंत्री अनिल पाटिल घटक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महायुति की ओर से उम्मीदवारी दाखिल करेंगे। अपना नामांकन दाखिल करने के लिए उन्होंने 24 अक्टूबर का दिन चुना है। इसके लिए मंत्री अनिल पाटील 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शहर के मंगल ग्रह मंदिर से रैली शुरू करेंगे।

समर्थकों से रैली में शामिल होने की अपील

इस अवसर पर क्षेत्र से राष्ट्रवादी के अध्यक्ष सुनील तत्कारे के मौजूद रहने की संभावना है। इसके अलावा, जलगांव लोकसभा की सांसद स्मिता वाघ और जिले के महायुति के कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मंत्री अनिल पाटिल ने महायुति के समर्थन से इस रैली की भव्य तैयारी की गई है। उनकी उम्मीदवारी चुनाव क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने वाली और क्षेत्र की अस्मिता को जगाने वाली मानी जा रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए महायुति के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भाजपा, शिवसेना आदि के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही चुनाव क्षेत्र के समस्त नागरिक और समर्थकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

20 नवंबर को होने हैं मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होने हैं, जिसमें 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। पार्टी की इस सूची में कुल 99 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है। इस क्रम में आज अजित पवार की NCP ने भी 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस बार उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार बारामती से, छगन भुजबल येओला से, दिलीप वाल्से पाटिल अम्बेगांव से चुनाव लड़ेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें