महा मुंबई मेट्रो (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Mumbai Metro Line : महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 9 जुलाई को 3.65 लाख यात्रियों ने किया सफर

Mumbai Metro Record: मूसलाधार बारिश के बीच महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया कीर्तिमान। 9 जुलाई को 3,65,845 यात्रियों ने सफर कर मानसून के दौरान लगातार तीसरी बार एकदिवसीय रिकॉर्ड तोड़ा।

रूपम सिंह

Maha Mumbai Metro Ridership: मूसलाधार बारिश के बीच भी मुंबईकरों का भरोसा महा मुंबई मेट्रो पर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी का परिणाम है कि 9 जुलाई को 3,65,845 यात्रियों ने मेट्रो से सफर कर एक दिन की सर्वाधिक यात्री संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया। खास बात यह है कि मौजूदा मानसून के दौरान यह तीसरी बार है, जब महा मुंबई मेट्रो ने अपने ही एकदिवसीय यात्री संख्या के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

लगातार तीसरी बार टूटा रिकॉर्ड

महा मुंबई मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले 23 जून को 3,58,115 यात्रियों और 19 जून को 3,57,895 यात्रियों ने महा मुंबई मेट्रो से सफर कर रिकॉर्ड बनाया था। 9 जुलाई का आंकड़ा इन दोनों रिकॉडौँ से आगे निकल गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बारिश के मौसम में भी बड़ी संख्या में लोग सड़क यातायात की बजाय मेट्रो को प्राथमिकता दे रहे हैं।

महामुंबई मेट्रो निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

महा मुंबई मेट्रो ने इस उपलब्धि का श्रेय मुंबईकरों के विश्वास और सहयोग को दिया है। मेट्रो प्रशासन ने कहा कि यात्रियों का लगातार बढ़ता भरोसा इस बात का प्रमाण है कि महा मुंबई मेट्रो शहरवासियों के लिए सुरक्षित, तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन का माध्यम बन चुकी है।

मानसून के दौरान सड़क यातायात पर पड़ने वाले असर के बावजूद मेट्रो सेवाओं का सुचारु संचालन यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेट्रो प्रशासन ने मुंबईकरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों का यह विश्वास उन्हें सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सुरक्षित, समयबद्ध और विश्वसनीय यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रयास जारी रहेंगे। लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड यात्री संख्या दर्ज होना मुंबई शहर में सार्वजनिक परिवहन के प्रति बढ़ते रुझान और महा मुंबई मेट्रो की लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर